रतलाम,7मई(खबरबाबा.काम)। कोरोना वायरस के कारण शहर में घोषित कन्टेनमेंट एरिया मोचिपुरा में एक पुलिस अधिकारी और स्थानीय लोगो में विवाद की सूचना प्राप्त हुई है। इस मामले में जहां पुलिस अधिकारी के साथ झुमाझटकी करने वाले लोगों खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है वहीं एसपी गौरव तिवारी ने संबंधित उप निरीक्षक को भी निलंबित कर दिया है।
इस मामले में पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज गुरूवार 7 मई को थाना स्टेशन रोड अंतर्गत मोचीपुरा कंटेनटमेंट एरिया में शाम के समय एसआई के साथ ड्यूटी के दौरान कुछ युवको द्वारा विवाद कर झूमाझूटकी की गई। पुलिस विभाग द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उनि. थाना स्टेशन रोड ड्यूटी के दौरान शराब के नशे थे। जिस पर गौरव तिवारी, पुलिस अधीक्षक, रतलाम द्वारा उनि को निलंबित करते हुऐ लाईन अटैच किया गया है। उपनिरिक्षक के साथ विवाद व झूमा झटकी करने वाले युवको के खिलाफ भी थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 234/20 धारा 353, 332, 147,149, 323, 294, 341, 269, 270, 188 भादवि का पंजीबद्व किया गया। आरोपियों में अत्तु टेलर, इच्छु, दानिश, अददु , माजीद, गोलू उर्फ सलमान चश्मेवाला व अन्य 10-15 लोगो के नाम सामने आए है, जिनके विरूद्व अपराध दर्ज किया गया है।
Trending
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
