रतलाम,22मई(खबरबाबा.काम)/ जिले में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी गत वर्ष की तुलना में 3 गुना ज्यादा की गई है. इस कारण से बारदाना की कुछ कमी उत्पन्न हुई. परंतु इसके लिए लगातार किए गए प्रयासों के फलस्वरूप इंदौर से रेलवे रेक द्वारा बारदाना जिले को मिल रहा है जिससे समस्या का हल हो जाएगा.
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए समस्त व्यवस्थाएं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश अनुसार की जा रही है .जिले में जिन खरीदी केंद्रों पर ज्यादा वाहन एवं भीड़ देखे गए, वहां संबंधित एसडीएम द्वारा चाय पानी भोजन की व्यवस्था भी शुक्रवार से करवाई गई है. जिन किसानों को मैसेज गए हैं ,उनका गेहूं नियमानुसार अनिवार्य लिया जाएगा. कलेक्टर ने कहा कि किसान बंधु थोड़ा संयम रखें .जिले में समस्त व्यवस्थाएं की जा रही है .जिला प्रशासन एक साथ कोरोना महामारी नियंत्रण, टिड्डी दल की रोकथाम एवं समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरा फोकस किए हुए हैं .हमारे जिले के किसान भाई भी एक योद्धा की तरह है और योद्धाओं के सहयोग से जिला प्रशासन समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक कर लेगा.गत वर्ष अब तक की अवधि में जिले में 6 हजार 100 मैट्रिक टन गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा गया था, वहीं इस वर्ष अब तक 18342 मेट्रिक टन गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है.
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
