रतलाम 28 मई 2020/ जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री शोभा पोरवाल के निर्देशानुसार जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी के मार्गदर्शन में प्रवासी मजदूरों के लिए नालसा (आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से विधिक सेवाएं) योजना, 2010 एवं नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015 अंतर्गत 5 दिवसीय शिविर का समापन हुआ।
समापन अवसर पर उपस्थित मजदूरों को गाड़ी से उ.प्र. के गोरखपुर जिले एवं सिद्धार्थ नगर आदि स्थानों तक भिजवाये। शिविर में नोवल कोरोना वायरस कोविद-19 महामारी के कारण अपने गांव/जिले की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। रतलाम जिले से होकर अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इन श्रमिकों की समस्याओं को सुना गया एवं उन्हें वाहनों से अपने गृह जिले भेजा गया। श्रमिकों को आगे के सफर हेतु मुरमुरा, बिस्किट, नमकीन जैसे सूखे खाद्य पदार्थ एवं हाथ धोने का साबुन वितरित किये। इस अवसर पर लगभग 100-125 की संख्या में प्रवासी मजदूर उपस्थित थे जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग के माध्यम से डाक्टरों द्वारा जांच भी की गई। शिविर में आने के पूर्व उनके हाथ धुलाए गए और उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए टेंट में बैठाया गया।
शिविर में श्री योगेश अहिरे, श्री दुर्गाशंकर खिंची, श्री विजय शर्मा एवं श्री दुर्गेश बारोदिया, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं पुलिस स्टाफ श्री मंगलसिंह सेंगर चैकी प्रभारी, श्री जगदीश यादव, श्री अखिलेश सूर्या उपस्थित थे।
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
