रतलाम,27मई2020/ जिला जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर को टाटा नगर क्षेत्र से 20 मई को मुम्बई से आये एक परिवार जो कि होम क्वारंटाइन किया गया था तथा मेडिकल मोबाइल यूनिट द्वारा स्क्रीनिंग भी की गई थी , उनके द्वारा आज 26 मई को जिले के Covid कंट्रोल रूम पर काल किया गया जिस सूचना पर पुनः मेडिकल टीम द्वारा जाकर जांच की गई ।
एक 45 वर्षीय महिला जिसको गले में दर्द की शिकायत थी उसे जिला अस्पताल के कोविड ओपीडी में जांच हेतु भेजा गया वहां पर उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के कारण रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया तथा उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हुई।
महिला को कोविड 19 संदिग्ध मानकर उनका सैंपल लिया गया तथा तथा अंतिम संस्कार पॉजिटिव मानकर प्रोटोकॉल अनुसार कराया जावेगा
साथ ही उनके परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन किया जा रहा है तथा ऑब्जरवेशन में रखा जावेगा।
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
