रतलाम,20मई(खबरबाबा.काम)/ जिला जनसंपर्क अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार आज रात मेडिकल कॉलेज से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक 23 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जवाहरनगर निवासी उम्र 23 वर्ष इलाज के लिए 12 मार्च को अहमदाबाद गया थाl जहां उसके हाथ का ऑपरेशन किया गया।
14 मई 2020 को युवक रतलाम आया। अहमदाबाद की ट्रैवल हिस्ट्री होने के कारण रोगी को और उसके परिवार के अन्य 4 सदस्यों को दिनांक 17 मई को क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी में रखा गया था एवं रोगी सहित सभी सदस्यों का सैंपल लिया गया था।परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई एवं 23 वर्षीय पुरुष जिसका इलाज अहमदाबाद में चल रहा था, उसके सैंपल की रिपोर्ट आज दिनांक को पॉजिटिव प्राप्त हुई हैl
रोगी को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया हैl
रोगी का स्वास्थ्य स्थिर है ।
इस प्रकार रतलाम में आज दिनांक तक कुल पॉजिटिव – 29
वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव – 03
सभी का स्वास्थ्य स्थिर है ।
Trending
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
