रतलाम,8 मई2020। मेन हाटरोड कंटेनमेंट क्षेत्र के लोगों को जाने तथा आने के लिए दुकान से रास्ता देने पर माणकचौक थाना पुलिस ने हाटरोड रहवासी एक व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक आरोप है कि आरोपी ने अपनी दुकान से लौहाररोड कंटेनमेंट क्षेत्र के लोगों को जाने तथा आने के लिए रास्ता बना रखा था।
आरोप हैं कि आरोपी ने रास्ता देकर कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन किया। नायब तहसीलदार नवीन गर्ग की सूचना पर पुलिस थाना मणकचौक ने अपराध दर्ज किया।
इधर छोटू भाई की बगीची पर बिना अनुमति के सब्जी बेचते महिला को पकड़ा। पुलिस ने महिला सहित चार अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया। वहीं डालुमोदी बाजार स्थित किराना दुकान पर लोगों की भीड़ लगाकर सामान बेचने के मामले में दो दुकानदार के खिलाफ अपराध दर्ज किया। माणकचौक थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिना परमिशन सब्जी बेचकर लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने एक महिला सहित चार अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया।
आरोप है कि महिला सहित अन्य लोग छोटू भाई की बगीची पर बिना परमिशन सब्जी बेचकर लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे थे। नायब तहसीलदार नवीन गर्ग की सूचना पर माणकचौक थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया। इसी थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार नवीन गर्ग की सूचना पर दो किराना दुकानदार निवासी डालुमोदी बाजार के खिलाफ अपराध दर्ज किया। आरोप है कि इन दोनों दुकानदारों ने भी अपनी किराना दुकान खोलकर सामान लोगों की भीड़ लगाकर सामान बेच रहे थे। दुकान के बाहर लोगों की जमा भीड़ में लॉक डाउन का उल्लंघन करते पकड़ा पाए जाने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।
आलोट थाना पुलिस ने इंचार्ज पटवारी हल्का पटवारी नंबर 19 देवजी चौहान की सूचना पर आलोट के एक युवक के खिलाफ उल्लंघन का मामला अलग-अलग धारा में दर्ज किया। आरोप है कि दुकानदार ने बिना परमिशन के अपनी जनरल स्टोर्स दुकान खोलकर सामान बेच रहा था।
Trending
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
