नई दिल्ली, 29मई 2020/लॉकडाउन के पांचवें चरण पर मंथन शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक चल रही है. अमित शाह ने कल सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्रियों की राय से पीएम मोदी को अवगत कराया जा रहा है.
दरअसल, लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई की आधी रात समाप्त होना है. ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार शाम सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन कर लॉकडाउन के भविष्य के बारे में उनकी राय मांगी. सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने जानना चाहा कि लॉकडाउन बढ़ाया जाए या नहीं.
गृह मंत्री ने सभी राज्यों की चिंताओं को सुना
गृह मंत्री अमित शाह ने अर्थव्यवस्था को और खोलने को लेकर विभिन्न राज्यों की आशंकाओं और चिंताओं को सुना. पश्चिम बंगाल जैसे राज्य जब श्रमिक ट्रेनें शुरू हुईं थीं, तब प्रारंभ में बड़े पैमाने पर प्रवासियों को लेकर चिंतत थे. हरियाणा ने गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली से लगी सीमा को सील कर दिया.
इस बार पीएम ने नहीं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
लॉकडाउन के हर चरण की अवधि पूरी होने के बाद आमतौर पर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक वीडियो कॉन्फ्रेंस होती रही है, लेकिन इस बार अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है. लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त होने वाला है.
घरेलू उड़ान सेवाएं हो चुकी हैं शुरू
जब लॉकडाउन 4.0 शुरू हुआ था, तब गृह मंत्रालय ने कहा था कि देशभर में सीमित संख्या में गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगीय. इनमें यात्रियों की सभी घरेलू हवाई यात्रा शामिल हैं. हालांकि लॉकडाउन की आधी अवधि बीतने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने घरेलू उड़ान सेवा फिर से सशर्त शुरू करके सभी को चौंका दिया.
(साभार-आज तक)
फाइल फोटो
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
