रतलाम 22 मई 2020। विधायक चेतन्य काश्यप ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर वर्ष 2014 में किए गए रतलाम नगर निगम के वार्डों के परिसीमन को यथावत रखने की मांग की है।
उन्होंने नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर वर्ष 2019 में पुनः किए गए परिसीमन को निरस्त करने की मांग की है।
विधायक श्री काश्यप ने बताया कि रतलाम नगर निगम के वार्डों का परिसीमन वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर वर्ष 2019 में पुनः करके कलेक्टर रतलाम ने प्रारूप का प्रारंभिक प्रकाशन जारी किया था, इसका अवलोकन करने पर वार्डों की जनसंख्या में गंभीर त्रुटियों की जानकारी मिली थी, इस पर उन्होंने कलेक्टर रतलाम को 2 नवम्बर 2019 को पत्र लिखकर अवगत करा दिया था। इन त्रुटियों को देखते हुए वर्ष 2019 में किए गए रतलाम नगर निगम के वार्डों के परिसीमन को निरस्त करने एवं वर्ष 2014 में किए गए परिसीमन को यथावत रखने हेतु प्रमुख सचिव को पत्र लिखा गया है।
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
