नई दिल्ली, 1जून2020/निर्वाचन आयोग ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण स्थगित किए गए राज्यसभा चुनावों के संबंध में फैसला ले लिया है। ये चुनाव 19 जून को आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि आयोग ने कोविड-19 का हवाला देते हुए 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव स्थगित कर दिए थे। इस चुनाव की मतगणना 19 जून की ही शाम पांच बजे होगी।
बता दें कि राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होना था लेकिन 37 उम्मीदवार चुनाव लड़े बिना ही पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए, जबकि 18 सीटों के लिए चुनाव होना है। ये सीटें आंध्र प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, गुजरात और मेघालय से हैं।
तीन महीने बाद हुई चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि 18 रिक्त राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होगा और चुनाव के परिणाम भी इसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।
बता दें कि आंध्र प्रदेश की चार सीटों पर चुनाव होना है वहीं, झारखंड की दो, मध्यप्रदेश की तीन, मणिपुर की एक, मेघालय की एक, राजस्थान की तीन सीटों पर चुनाव होना है। इन सीटों के लिए 19 जून की सुबह नौ बजे मतदान शुरू होगा जो शाम चार बजे तक चलेगा।
(साभार-अमर उजाला)
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
