नई दिल्ली, 15दिसम्बर2019/ भारत की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को ‘अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस’ घोषित किया है। गौरतलब है कि भारत ने चार साल पहले मिलान में हुई अंतरराष्ट्रीय खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के अंतर सरकारी समूह की बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया गया था।
वर्तमान में हर साल 15 दिसंबर को चाय उत्पादन करने वाले देशों द्वारा अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। वहीं, इससे पहले भारत की पहल पर ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपनी अधिसूचना में कहा कि हम विश्व की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में चाय के योगदान को लेकर दुनिया को जागरूक करना चाहते हैं, ताकि 2030 के सतत विकास से जुड़े लक्ष्यों को पूरा किया जा सके।
संयुक्त राष्ट्र को विश्वास है कि 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित करने से इसके उत्पादन और खपत बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भूख और गरीबी से लड़ने में मददगार साबित होगी। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा ने चाय के औषधीय गुणों के साथ सांस्कृतिक महत्व को भी मान्यता दी है।
संयुक्त राष्ट्र ने सभी सदस्य देशों से इसे मनाने की अपील की
संयुक्त राष्ट्र ने सभी सदस्य देशों, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों से अपील की है कि वह हर साल 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के रूप मनाएं। इस दिन ऐसे कार्यक्रम कराए जाएंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में चाय की अहमियत समझाई जा सके।
अभी हर साल 15 दिसंबर को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस
वर्तमान में चाय उत्पादन करने वाले देशों द्वारा हर साल 15 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। इसमें भारत, नेपाल, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, श्रीलंका, तंजानिया के अलावा कई और देश शामिल हैं। हालांकि इसकी शुरुआत एक एनजीओ ने की थी। मई के महीने को इस दिन के लिए चुनने के पीछे का कारण यह बताया गया कि इस महीने में चाय का उत्पादन सबसे बेहतर होता है।
(साभार-अमर उजाला)
Trending
- रामलला का सूर्य तिलक, अनोखी छटा देख मंत्रमुग्ध और भाव विभोर हुए रामभक्त
- रतलाम: अति आत्मविश्वास में ना रहे कार्यकर्ता और हर बूथ पर 370 मतों की वृद्धि कर भाजपा को प्रचण्ड जीत दिलाएं – उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,रतलाम शहर विधानसभा प्रमुख कार्यकर्ता बैठक संपन्न
- रतलाम: श्रावक जीवन का उद्देश्य मोक्ष प्राप्ति होना चाहिए: मुमुक्षु संयम पालरेचा, डोशी परिवार द्वारा अनुमोदना एवं बहुमान समारोह का आयोजन
- रतलाम: महाआरती में प्रभु श्रीराम को लगेगा 21000 लड्डूओं का भोग- श्रीराम नवमी पर भक्तिमय भजन संध्या के साथ 10 हजार दीपों से होगी महाआरती,मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक, कहा- शहर में हर्षोल्लास से मनाए श्रीराम नवमी पर्व
- रतलाम: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने मनाया विजोयत्सव 2024-NEET 2023 में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को किया सम्मानित
- रतलाम: रील बनाने के दौरान विवाद, बारात में आए व्यक्ति ने चाकू मारा, युवक की मौत
- रतलाम: वर्ष 1956-57 में दर्ज शासकीय भूमि को लेकर कलेक्टर ने की रिपोर्ट तलब, इन भूमियों के स्वीकृत और अस्वीकृत नामांतरण की भी जानकारी मांगी
- रतलाम: महाराजा श्री रतन सिंहजी बलिदान दिवस समारोह कल, नगर निगम तिराहे पर होगा आयोजन