नई दिल्ली / भोपाल(खबरबाबा.कॉम)।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर शाह को रिसीव करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह, मंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे।
अपने तीन दिवसीय दौरे पर यूं तो अमित शाह को गुरुवार को ही भोपाल जाना था, लेकिन एयर इंडिया की फ्लाइट मिस हो जाने और चार्टर्ड प्लेन में खराबी आने की वजह से वो गुरुवार को रवाना नहीं हो सके। शाह आज नरोत्तम मिश्रा के यहां भोज में शामिल होंगे वहीं शनिवार को सीएम हाउस में भोज का आयोजन किया गया है।
इसमें 200 संतों के शामिल होने की संभावना है। शाह के इस तौरे के लिए पहले से कोई एजेंडा तय नहीं है, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि भाजपा का कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय दौरे पर संगठन और सरकार को कसौटी करने के लिए पहुंचा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक का एजेंडा गुप्त रखा गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस बैठक के लिए तैयारियों पूरे जोर-शोर से की गई हैं। इसके लिए जहां इंदौर से हलवाई बुलाए गए हैं वहीं दूसरी ओर खाना पकाने के लिए पानी भी इंदौर से आया है। पहले दिन शाह पांच बैठकों में शामिल होंगे।
Trending
- 10000 दीपों की महाआरती, 21000 लड्डूओं के भोग के साथ राममय भजन संध्या का आयोजन
- रामलला का सूर्य तिलक, अनोखी छटा देख मंत्रमुग्ध और भाव विभोर हुए रामभक्त
- रतलाम: अति आत्मविश्वास में ना रहे कार्यकर्ता और हर बूथ पर 370 मतों की वृद्धि कर भाजपा को प्रचण्ड जीत दिलाएं – उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,रतलाम शहर विधानसभा प्रमुख कार्यकर्ता बैठक संपन्न
- रतलाम: श्रावक जीवन का उद्देश्य मोक्ष प्राप्ति होना चाहिए: मुमुक्षु संयम पालरेचा, डोशी परिवार द्वारा अनुमोदना एवं बहुमान समारोह का आयोजन
- रतलाम: महाआरती में प्रभु श्रीराम को लगेगा 21000 लड्डूओं का भोग- श्रीराम नवमी पर भक्तिमय भजन संध्या के साथ 10 हजार दीपों से होगी महाआरती,मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक, कहा- शहर में हर्षोल्लास से मनाए श्रीराम नवमी पर्व
- रतलाम: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने मनाया विजोयत्सव 2024-NEET 2023 में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को किया सम्मानित
- रतलाम: रील बनाने के दौरान विवाद, बारात में आए व्यक्ति ने चाकू मारा, युवक की मौत
- रतलाम: वर्ष 1956-57 में दर्ज शासकीय भूमि को लेकर कलेक्टर ने की रिपोर्ट तलब, इन भूमियों के स्वीकृत और अस्वीकृत नामांतरण की भी जानकारी मांगी