सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस एक ऐसी समस्या होती है, जिससे गर्दन के हिस्से में स्थित जोड़ प्रभावित होते हैं, जिसके कारण गर्दन में दर्द होने लगता है।सर्वाइकल पेन आजकल आम सुनने को मिलती है।यह गर्दन,कंधों और मांसपेशियों में होनो वाला असहनीय दर्द है। समय रहते अगर इस बात तरफ अगर ध्यान न दिया जाए तो दर्द की और भी बढ़ जाता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी या फिर गलत लाइफस्टाइल के कारण भी यह परेशानी हो सकती है।
आमतौर पर यह समस्या उम्र से संबंधित समस्या होती है सर्वाइकल स्पाइन की हड्डिया और कार्टिलेज समय के साथ साथ कमजोर होने लगते हैं। इसके साथ-साथ इसके कई अन्य कारण हो सकते हैं जैसे की किसी पुरानी चोट के कारण दर्द होना, स्वास्थ्य संबंधी जटिलता जैसे की अधिक समय तक बैठकर डेस्क पर काम करना, उठना- बैठना, सोने की गलत स्थिति, कठोर तकिये का इस्तेमाल, हड्डियों का एक साथ खिसक जाना, ट्यूमर होना, भारी वस्तु का उठाना आदि से यह समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आप सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस के दर्द से परेशान हो तो, तब आपको कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाने चाहिए, इससे आप जल्दी ही दर्द से छुटकारा पा सकते हो।
सर्वाइकल से राहत पाने के उपाय
अदरक के पानी से सिकाई
1 लीटर पानी में 2 चम्मच नमक और 25 ग्राम अदरक को बारीक काटकर उबाल लें। इसे ठंड़ा होने पर सूती कपड़ों को पानी में डुबो कर गर्दन की सिकाई करें। दिन में 2 बार इस पानी से सिकाई करने पर सर्वाइकल की दर्द दूर हो जाती है।
एप्पल साइडर विनेगर और लहसून
लहसुन कुदरती एंटीसैप्टिक गुणों से भरपूर है। 3-4 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में 2-3 लहसुन की कलियां पीसकर गर्म कर लें। इसे ठंड़ा करके गर्दन की मालिश करें। इस तेल से सूजन और दर्द ठीक हो जाती है।
करेला,अदरक और नीम
रोजाना करेले,अदरक और नीम का रस 1 चम्मच सादे पानी के साथ मिलाकर सेवन करें। इससे सर्वाइकल की दर्द से राहत मिलेगी।
Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
