रतलाम(खबरबाबा.कॉम)।देररात कॉलेज रोड पर बाइक से आये अज्ञात हमलावरों ने बाइक से घर की तरफ जा रहे बजरंग दल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी ।हत्या के बाद जिला अस्पताल में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हो गया । शुक्रवार सुबह घटना के विरोध में और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ता शहर में दुकाने बन्द करवाने निकले ।
पुलिस के अनुसार लंबी गली निवासी तरुण पिता राजेश सांखला उम्र 20 साल बाइक से घर को जा रहा था। इसी दौरान कॉलेज रोड पर जैन एक्स-रे के सामने तीन अज्ञात बाइक सवारों ने उस पर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुन कर इस रहवासी ओर कारोबारी क्षेत्र के नागरिक घबरा गए । गोली लगने से घायल हुए तरुण को लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे,जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के करीब डेढ़ सौ से 200 लोग अस्पताल में एकत्रित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे । कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए , पुलिस कप्तान अमित सिह भी मौके पर पँहुचे और मोर्चा सम्हाला।एएसपी प्रदीप शर्मा,एसडीएमसी नेहा भारतीय , सीएसपी विवेक सिह चौहान, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल अस्पताल में तैनात हो गया । पुलिस बल ने कॉलेज रोड़ सहित कई क्षेत्रों में तलाशी भी ली,पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में दबिशें भी दी । शहर के सभी इलाको में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह मृतक के पीएम दौरान भी अस्पताल में काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे। तरुण सांखला की अंतिम यात्रा उनके थावरिया बाजार स्थित निवास से निकाली जायेगी । शुक्रवार सुबह हिन्दू संगठन के लोग रैली के रूप में रतलाम बन्द कराने निकले।स्थति को देखते हुए एसडीएम नेहा भारतीय,सीएसपी विवेक सिह चौहान,सहित प्रशासन पुलिस बल अस्पताल में मौजूद था । सुबह राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी भी अस्पताल पँहुचे और सीएसपी सहित कार्यकर्ताओ से चर्चा की ।
Trending
- रतलाम पुलिस द्वारा सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी, “APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान…गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी
- रतलाम: कार में डोडाचूरा की तस्करी के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा,1 लाख रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया
- रतलाम: आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जन्म जयंती पर प्रभात फेरी निकली, धार्मिक आयोजन हुए
- रतलाम में CBI का बड़ा एक्शन: CGST के अधिकारी को 1.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, मध्यस्थ को भी बनाया आरोपी
- रतलाम में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे,उत्साह पूर्वक मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव, भक्ति और उल्लास के साथ निकला भव्य चल समारोह
- रतलाम:आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जयंती पर कल प्रभात फेरी व धार्मिक आयोजन
- रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, आधी रात को एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर दबिश,4 गिरफ्तार
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: जल संसाधन विभाग का कर्मचारी आज अवकाश के दिन घर पर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
