रतलाम 5 मार्च 2020(खबरबाबा.काम)/ प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में 01 अप्रैल 2020 से प्रारंभ होने वाले शैक्षणिक सत्र 2020721 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अवकाश घोषित किए गए हैं। जारी आदेश के तहत विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 01 मई से 16 जून 2020 तक एवं शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 01 मई से 09 जून 2020 तक घोषित किए गए हैं।
इसी प्रकार विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिए दशहरा अवकाश 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2020 तक, दीपावली अवकाश 12 नवम्बर से 17 नवम्बर 2020 तक एवं शीतकालीन अवकाश 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2020 तक घोषित किए गए हैं। दिनांक 10 जून से 15 जून 2020 के दौरान शिक्षक स्कूलों की स्वच्छता योजना, प्रयोगशालाओं की तैयारियां, माहवार शिक्षण, शैक्षणेत्तर गतिविधियों के आयोजन की समय सारणी, लेसन प्लान, पालक शिक्षक संघ से अधिकाधिक नामांकन तथा ठहराव दर के लिए भेंट/बैठके, फीडिंग, मिडिल स्कूल से कक्षा 9 में प्रवेश के लिए सम्पर्क, ब्रिज कोर्स तथा रिमेडियल टीचिंग आदि गतिविधियां संचालित करेंगे।
Trending
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
