रतलाम,25 मार्च (खबरबाबा. काम)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से मिली खबरों के मुताबिक सिमलावदा गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई,वहीं दो महिलाएं झुलस गई। दूसरी ओर आदिवासी अंचल सरवन में एक विवाहिता ने पेड से लटक कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार,समीपस्थ ग्राम सिमलावदा में एक ही परिवार की तीन महिलाएं खेत से लहसुन काट कर घर लौट रही थी। दोपहर करीब तीन बजे अचानक आसमानी बिजली गिरी और इससे मधुबाई पति अशोक लोढा 35 की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ चल रही निर्मला पति जीतेन्द्र 30 और उसकी सास कांताबाई पति दशरथ 60 इस बिजली से बुरी तरह झुलस गई। तीनों महिलाओं को जिला चिकित्सालय लाया गया,जहां मधुबाई को मृत घोषित कर दिया गया,जबकि अन्य दोनो का उपचार किया जा रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई गई है।
एक अन्य घटना आदिवासी अंचल के सरवन इलाके में हुई। ग्राम पलवा सरवन निवासी जुम्मा बाई पति समरथ दामा 22 दोपहर ग्यारह बजे के करीब खेत में अपने पति के साथ गैैंहू काट रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर जुम्मा बाई का अपने पति से विवाद हुआ। इसी से आक्रोशित होकर जुम्मा बाई ने खेत की मेढ पर मौजूद एक पेड पर अपनी ही साडी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
Trending
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
