नई दिल्ली, 2 अप्रैल2020/कोरोना वायरस की भारत में स्थिति को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि देश में बुधवार से लेकर आज तक में देश में कोरोना वायरस के 328 नए मामले सामने आए है और 12 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हुई है।
मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि लगभग 400 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए, जिनके महामारी संबंधी जुड़ाव का पता तब्लीगी जमात क्लस्टर से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्यों से आग्रह किया है कि वे कोरोना संकट का समाधान जिला स्तर पर करें।
धारावी में भवन को सील कर दिया गया है
धारावी में कोरोना वायरस का मामला मिलने पर सचिव ने बताया कि उस कॉलोनी में भवन को सील कर दिया गया है और भवन के सभी निवासियों के नमूनों को इकट्ठा करने का कार्य चल रहा है। प्रोटोकॉल के अनुसार, संपर्क ट्रेसिंग चल रही है।
डेढ़ करोड़ सुरक्षा किटों का ऑर्डर दिया गया
दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल में सुरक्षा उपकरणों के चलते डॉक्टरों द्वारा दिए जा रहे इस्तीफे पर बोलते हुए स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि हमें डेढ़ करोड़ पीपीई (सुरक्षा किट) के लिए ऑर्डर दिया है और उसकी आपूर्ति शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि घरेलू स्तर पर एन95 मास्क बनाने का काम भी शुरू हो गया है। पीपीई को राज्यों को भी भेजा गया है। साथ ही एक करोड़ एन95 मास्क का भी ऑर्डर दिया गया है।
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि कोरोना का इलाज कर रहे डॉक्टरों के संक्रमित होने के बहुत कम मामले सामने आए है, लेकिन फिर भी यह जरूरी है कि अस्पतालों में भी संक्रामक रोगों से बचने के लिए सुरक्षा उपायों को अपनाया जाएं।
9000 तब्लीगी जमात के लोगों की पहचान की गई
संवाददता सम्मेलन में गृह मंत्रालय की संयुक्त सचित पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि गृह मंत्रालय ने 9000 तब्लीगी जमात के लोगों और उनके जानने वालों की पहचान कर उन्हें पृथकता केंद्रों में भेजा है। इन 9000 लोगों में से 1306 लोग विदेशी है और बाकी भारतीय। उन्होंने कहा कि 2000 तब्लीगी जमात सदस्य दिल्ली के है, जिनमें से 1804 को पृथकता केंद्र में भेज दिया गया है और 334 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(साभार-अमर उजाला)
Trending
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
