रतलाम-जावरा,8अप्रैल(खबरबाबा.काम)/ कोरोना संक्रमण के बीच पूरे देश में लाक डाउन स्थिति होने के बावजूद विभिन्न प्रांतों के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का रतलाम जिले में आना निश्चित ही चिंताजनक है। जिले की सीमा में बड़ी संख्या में वाहनों का आना गंभीर चिंता का विषय है,जिसकी सघनता से जांच की जाना चाहिए।
उक्त आशय के निर्देश जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय ने रतलाम मंदसौर की सीमा पर दलोदा पुलिस चौकी व माननखेड़ा टोल नाका पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों व उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों को दिए। इस दौरान पुलिस अधिकारी अमित कुशवाह, निमेष देशमुख के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड ,स्थानीय इकाई के अध्यक्ष बद्रीलाल माली व स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके पूर्व विधायक डॉक्टर पांडे जावरा नगर महिला चिकित्सालय सिविल हॉस्पिटल मे कोविड-19 की रोकथाम के लिए की जा रही व्यवस्थाओ का जायजा लिया।महिला चिकित्सालय में गर्भवती माताओ और नवजात शिशुओं की जांच व्यवस्था में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।बाद में विधायक डॉ पांडेय निम्न आय वर्ग व गरीब बस्ती खाचरोद नाका,मंशापूर्ण रोड, गाडोलिया बस्ती में पहुंचे।जहां उन्होंने शेष रहे लोगो को दूध ,भोजन की व्यवस्था के अलावा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए समझाईश देते हुए स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की। जावरा विधायक विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम हसनपालिया पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम में सेनेटाइजर का छिड़काव के लिए कहा और विभिन्न बस्ती में स्वास्थ्य जांच के लिए कहा।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
