मुंबई,10अप्रैल2020/ देश में जारी लॉकडाउन के बीच यस बैंक मामले से जुड़े डीएचएफएल के प्रमोटर्स कपिल वाधवान और उनका परिवार महाबलेश्वर पहुंच गया। इस मामले को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गंभीरता से लिया और गृह मंत्री अनिल देशमुख को निजी तौर पर इसे देखने के लिए कहा। जिसके बाद गृह विभाग में तैनात प्रधान सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता को आवश्यक छुट्टी पर भेज दिया गया है। अब कपिल वाधवान सहित पूरे परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गृह मंत्री देशमुख ने ट्वीट कर कहा, ‘माननीय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद प्रधान सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता को उनके खिलाफ जारी जांच के पूरा होने तक तत्काल प्रभाव से अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया है। कानून सभी के लिए समान है।’ इससे पहले उन्होंने कहा था कि वाधवान परिवार के 23 सदस्य महाबलेश्वर कैसे पहुंचे इसकी जांच होगी। जिसके बाद राज्य सरकार ने यह कार्रवाई की है।
दरअसल, गृह विभाग में तैनात प्रमुख सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता ने वाधवान परिवार के 23 लोगों को कथित तौर पर महाबलेश्वर की यात्रा करने की इजाजत दे थी। दोनों पिता-पुत्र कपिल और धीरज वाधवान के परिवार के सदस्यों और सहयोगियों को हिरासत में ले लिया गया है।
एक आधिकारिक लेटरहेड पर जारी पत्र में गुप्ता ने लिखा था कि ‘निम्नलिखित (व्यक्ति) को मैं अच्छी तरह से जानता हूं क्योंकि वे मेरे पारिवारिक मित्र हैं और परिवार में आई आपात स्थिति की वजह से वह खंडाला से महाबलेश्वर तक की यात्रा कर रहे हैं।’
पत्र में पांच वाहनों का विवरण दिया गया था जिसमें ये 23 व्यक्ति यात्रा कर रहे थे। इसमें वाधवान परिवार के वाहन भी शामिल थे। हालांकि उनके इस कदम से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नाराज हो गए क्योंकि इस समय सरकार सभी लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दे रही है।
क्वारंटाइन में वाधवान परिवार
केंद्रीय एजेंसियों सीबीआई और ईडी ने महाराष्ट्र पुलिस से वाधवान परिवार को लेकर संपर्क किया। वाधवान परिवार के सदस्यों को महाबलेश्वर की स्थानीय पुलिस ने शहर आने के बाद गुरुवार को शैक्षणिक क्वारंटाइन (एकांतवास) में रखा है। उन्होंने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया है।
पूरे परिवार पर मामला दर्ज
लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करने पर महाबलेश्वर पुलिस स्टेशन में डीएचएफएल समूह के कपिल वधावन और 22 अन्य (उनके परिवार के सदस्यों और नौकरों) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
देवेंद्र फडणवीस ने सरकार पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘क्या महाराष्ट्र में अमीरों और धनवानों के लिए कोई लॉकडाउन नहीं है? कोई भी पुलिस की आधिकारिक अनुमति से महाबलेश्वर में छुट्टियां बिता सकता है।’
(साभार-अमर उजाला)
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.