भोपाल,21अप्रैल2020/ कोरोना से जंग के बीच मध्य प्रदेश से सियासी हलचल की खबर आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों को शपथ दिलाई जा सकती है.
बताया जा रहा है कि 5 मंत्री शपथ ले सकते हैं. मंगलवार दोपहर तक शपथ ग्रहण होने की संभावना जताई गई है और उसी समय विभागों का भी बंटवारा हो जाएगा. स्वास्थ्य, गृह और राजस्व विभाग प्राथमिकता में रहेंगे.
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं. इस हिसाब से सरकार में मुख्यमंत्री सहित ज्यादा से ज्यादा 35 विधायक मंत्री बन सकते हैं. शिवराज की नई सरकार में सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कवायद होगी. क्षेत्रीय स्तर पर प्रदेश के सभी संभागों (मंडलों) से मंत्री बनाने के साथ सामाजिक समीकरण के स्तर पर क्षत्रिय, ब्राह्मण, पिछड़े, अनुसूचित जाति और आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व दिए जाने की संभावना है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना के मोर्चे पर अकेले ही संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं. भोपाल और इंदौर जैसे महानगरों में कोरोना के बढ़ते प्रकोप से हालत बदतर होती जा रही है. ऐसे में कोरोना वायरस के बहाने कांग्रेस शिवराज सरकार को लेकर हमलावर हो गई है.
मंत्रिमंडल में यह हो सकते शामिल
सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश में फिलहाल शिवराज के मंत्रिमंडल का स्वरूप छोटा रखा जा रहा है, लेकिन जातीय और सामाजिक समीकरण का पूरा ख्याल रखा गया है. इनमें महिला-आदिवासी वर्ग के प्रतिनिधित्व के तौर पर मीना सिंह को शामिल किया जा रहा है. ओबीसी वर्ग से आने वाले कमल पटेल को मंत्री बनाया जा रहा है.
अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले तुलसीराम सिलावट को शिवराज कैबिनेट में जगह मिल रही है. सिलावट कमलनाथ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे और ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते हैं, जो कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में आए हैं और अब उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है. सामान्य वर्ग के राजपूत समुदाय के प्रतिनिधित्व के तौर पर गोविंद सिंह राजपूत को कैबिनेट में जगह मिल रही है. गोविंद सिंह राजपूत भी सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं और कमलनाथ सरकार में परिवहन मंत्री थे.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.