रतलाम,4 मई(खबरबाबा.काम)। शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने नगर निगम लॉक डाउन के समय मे सक्शन सह जेटिंग मशीन से शहर में सफाई शुरू कराने को कहा है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर व निगम प्रशासक को पत्र लिखा है।
इसमें कोरोना संक्रमण काल में यह सफाई नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए हितकर बताई है।
श्री काश्यप के अनुसार नगर निगम रतलाम ने उनके सुझाव पर सक्शन सह जेटिंग मशीन का आर्डर विगत दिसंबर माह में किया था। इसके बाद गत12 मार्च 2020 को उक्त मशीन नगर निगम रतलाम को प्राप्त हो गई और लगभग ₹39 लाख की उक्त मशीन संचालन के लिए 2 दिन की ट्रेनिंग भी हो चुकी थी, लेकिन लॉक डाउन के कारण वह पूरी नहीं हो सकी।
श्री काश्यप ने बताया कि उक्त मशीन निगम में आने के पश्चात से अनुपयोगी रखी है। उक्त मशीन के सप्लायर पीथमपुर म.प्र. के ही है, इसलिए उन्होंने अत्यावश्यक सेवाओ के तहत सप्लायर को आदेशित कर उनके टेक्निकल एक्सपर्ट को बुलवाने और नगर निगम के कर्मियों को शेष बची ट्रेनिंग पूर्ण करवाने पर जोर दिया है। उनके अनुसार उक्त मशीन का मुख्य कार्य नाली, सेप्टिक टैंक व अन्य गंदे पानी के भराव को खिंच कर साफ करना तथा जेटिंग मशीन द्वारा ढकी हुई व बंद नालियों की प्रेशर द्वारा काई व गंदगी की जमावट को खोलना है। लॉक डाउन पीरियड में शहर की गलियों एवम सड़को पर भीड़ नही होने से सभी नालियों एवं गंदे पानी के जल भराव की सफाई करना सुविधाजनक होगा।
Trending
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
