रतलाम,4 मई (खबरबाबा. काम))। पिछले दो दिनों में जिले में अवैध शराब से कुछ लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई थी। एसपी गौरव तिवारी नेे मामले को गंभीरता से लेतेे हुए स्वयं छानबीन शुरू की और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू करने के निर्देश दिए। नामली थानान्तर्गत चार व्यक्तियों की मौत और तीन लोगों के बीमार होने के अलग अलग मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली अधिकारिक जानकारी के अनुसार नामली थानान्तर्गत ग्र्राम भदवासा निवासी जयसिंह पिता रत्ननाथ कालबेलिया,अर्जुन कालबेलिया और प्रहलाद राठौर ने अवैध शराब पी थी। इसके बाद जयसिंह और अर्जुन की मौत हो गई थी,जबकि प्रहलाद गंभीर रुप से बीमार हो गया था। नामली पुलिस ने इस मामले में भदवासा निवासी रमेश पिता दशरथ मोगिया और दिलीप पिता मांगीलाल राठौर को गिरफ्तार किया है। मृत व्यक्तियों को इन्ही आरोपियों ने अवैध शराब बेची थी।
इसी प्रकार नामली थानान्तर्गत विक्की उर्फ पप्पू पिता प्रहलाद,ऋतुराज सिंह राजपूत और पंचम सिंह पिता सुखदेव सिंह ने भी अवैध शराब खरीदकर पी थी और इसके बाद पप्पू और ऋतुराज सिंह की मौत हो गई जबकि पंचम सिंह की आंखों की रोशनी चली गई। पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्तियों ने नामली निवासी हीरालाल जाट से उक्त अवैध शराब खरीदी थी। नामली पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक अन्य घटना मेें भारोडा निवासी हीरालाल भील 45 ने आरोपी लखनसिंह पिता मानसिंह राजपूत से अवैध शराब खरीद कर पी थी और इससे हीरालाल भील की आंखे खराब हो गई। पुलिस ने आरोपी लखनसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह पुलिस ने तीन मामलों में चार व्यक्तियों की मौत और तीन लोगों का स्वास्थ्य खराब होने पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें अब तक 18 मामलों में कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 341 लीटर अवैध शराब जब्त की है।
Trending
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
