नई दिल्ली, 11मई2020/कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए सरकार लगातार लोगों से कह रहीं है कि वे मास्क लगाएं और नियमित तौर पर हाथों को साफ रखें। लेकिन इसके बाद भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, नोट और कागज से कोरोना फैलने का खतरा बना हुआ है।
वहीं, अब रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मोबाइल फोन, लैपटॉप और नोट को सैनेटाइज (संक्रमणमुक्त) करने के लिए संपर्करहित ‘अल्ट्रावायलेट सैनेटाइजर’ बनाया है। इसका पूरा नाम ‘डिफेंस रिसर्च अल्ट्रावायलेट सैनेटाइजर (डीआरयूवीएस)’ है। रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है।
डीआरयूवीएस प्रणाली कैबिनेट में रखी चीजों पर 360 डिग्री से पराबैंगनी किरणें डालता है। एक बार सैनेटाइज हो जाने पर यह प्रणाली स्वयं बंद हो जाती है, इसलिए इसे संचालित करने वाले को उपकरण के पास इंतजार करने या खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ती।
रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि इसे डीआरडीओ के रिसर्च सेंटर इमारत (आरसीआई) द्वारा विकसित किया गया है और यह संपर्क में आए बिना ही कार्य करता है जो कि इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप, करेंसी नोट, चेक, चालान, पासबुक, पेपर, लिफाफा आदि सैनेटाइज किया जा सकता है।
मंत्रालय ने बताया कि इन्होंने इसके अलावा एक स्वचालित यूवीसी करेंसी सैनेटाइजिंग उपकरण ‘नोट्सक्लीन’ भी बनाया है।
बता दें कि, देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 4213 नए मामले सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है।
इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 67,152 हो गई है, जिनमें 44,029 सक्रिय हैं, 20,917 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2206 लोगों की मौत हो चुकी है।
(साभार-अमर उजाला)
Trending
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
