रतलाम,31मई2020/ पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होते हुए 01 जून, 2020 से गुजरने वाली गाडि़यों के लिए प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के दौरान 22 मार्च,2020 से यात्री गाडि़यों का परिचालन बंद है। यात्रियों की सुविधा को ध्या0न में रखते हुए रेलवे बोर्ड द्वारा 100 जोड़ी स्पे शल गाडि़यों के परिचालन का शुभारंभ 01 जून, 2020 से किया जा रहा है। उक्त गाडि़यों में से रतलाम मंडल के विभिन्न स्टे़शनों से होकर 12 जोड़ी गाडि़यों का परिचालन किया जाएगा, जिसमें 11 जोड़ी गाडि़यॉं रतलाम स्टेनश होकर चलेगी तथा एक जोड़ी गाड़ी चित्तौ ड़गढ़-चंदेरिया होकर जाएगी।
भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन के अनुसार रतलाम मंडल के रतलाम स्टेजशन पर यात्रियों की अधिक संख्याी को देखते हुए प्लेाटफार्म पर प्रवेश एवं निकास की अलग-अलग व्य।वस्थाय की गई है। यात्रियों को प्लेकटफार्म क्रमांक 02 से प्रवेश दिया जाएगा तथा गाड़ी से उतरने वाले यात्रियों को निकास की व्य वस्थास प्लेकटफार्म क्रमांक 04 से रहेगी। प्लेेटफार्म पर प्रवेश करने से पूर्व यात्रियों एवं उनके सामानों को सैनेटाइज किया जाएगा।
यात्रा के दौरान यात्रियों को भारत सरकार एवं रेलवे बोर्ड द्वारा जारी अन्य गाइडलाइन का भी पालन करना अनिवार्य रहेगा। कुछ महत्वयपूर्ण गाइडलाइन निम्नायनुसार है:-
1. यात्रियों को गाड़ी प्रस्थान से कम से कम कम 90 मिनट पूर्व स्टेशन पहुँचना होगा।
2. स्पेशल गाड़ियों के एसी, स्लीपर एवं जनरल कोच में यात्रा की अनुमति सिर्फ कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही दी जाएगी।
3. प्लेटफार्म पर प्रवेश से पूर्व यात्री की स्क्री निंग की जाएगी तथा पूर्ण रूप से स्विस्थन यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
4. सभी स्पेशल गाड़ियों में बेडशीट, कंबल नहीं दिए जाएंगे एवं ऑनबोर्ड खाने के ऑर्डर भी नहीं लिए जाएंगे लेकिन रास्ते में स्टेशनों पर कैटरिंग सुविधा चालू रहेगी।
5. सभी यात्रियों को यात्रा के दौरान फेस कवर/मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
6. यात्रियों द्वारा रेलवे स्टेशन एवं गाड़ी में सोशल डिस्टेंसिंग को पालन करना अनिवार्य होगा।
7. सभी यात्रियों द्वारा मोबाइल में आरोग्य सेतू एप को डाउनलोड करना अनिवार्य है।
8. यात्रा समाप्त होने के उपरांत यात्री को उस राज्य के द्वारा लागू स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
