रतलाम,4जून(खबरबाबा.काम)/ शास्त्री नगर में बुधवार शाम को हुए गोलीकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने अपराध में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और दो पहिया वाहन भी जब्त कर लिया है।
गुरुवार शाम कंट्रोल रूम आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी गौरव तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार शाम रमेश सिंधी अपने साथी गौरव शर्मा ,आशु टाक ,दीपक जोशी, जितेंद्र रावत शास्त्री नगर के साथ ऑफिस के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे । तभी एक मोटर साईकिल पर लोकेश भूरिया निवासी मोहन नगर अपने दो साथियो के साथ आया और वाहन से उतरते से ही शराब पीने के लिए रूपये की मांग की। इस दौरान रमेश सिंधी ने गट्टू को रूपये देने से मना कर दिया और ऑफिस के पास ही एक कटिंग की दुकान पर बाल कलर करवाने चले गये। इस दौरान लोकेश ने अपनी जेब में रखी पिस्टल निकाल कर दूकान के अंदर आकर रमेश सिंधी को गोली मार दी। आरोपी के साथी पहले से ही तैयार थे। गट्टू बाहर निकल कर अपने साथियो के साथ मोटर साईकिल पर सवार होकर भाग निकला। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद रमेश सिंधी के साथियो ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहा से कुछ देर बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल रमेश सिंधी के साथी नवीन पाल की रिपोर्ट पर लोकेश और उसके साथियो के खिलाफ धारा 307 ,327 ,34 तहत प्रकरण दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सुचना पर आरोपी तक पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में पुलिस ने जिले की सीमा पर नाकाबंदी कर दी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी लोकेश ,मोनू उर्फ़ मनोज तथा शुभम पाटीदार घटना को अंजाम देने के बाद महू नीमच हाइवे पर एक ढाबे के पास खड़े है और वही से उज्जैन भागने की तैयारी कर रहे है। पुलिस सुचना मिलते ही टीम का गठित कर आरोपी की घेराबंदी कर उज्जैन निकलने से पूर्व ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और दो पहिया वाहन भी जब्त कर लिया है। आपसी विवाद को लेकर किया हमला पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का कुछ समय पहले लॉकडाउन के दौरान दशहरे पर विवाद हुआ था ,आरोपी कॉलोनी के गेट पास खड़े थे और कॉलोनी के अध्यक्ष रमेश सिंधी का इसी बात पर विवाद हुआ था। आरोपी ने बताया कि रमेश सिंधी आये दिन किसी न किसी पर विवाद करता रहता था। जिसके बाद उसने अपने साथी मोनू उर्फ़ मनोज तथा शुभम पाटीदार के साथ मिलकर रमेश सिंधी पर हमला करने की योजना बनाई थी।
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
