रतलाम,31जनवरी(खबरबाबा.काम)। उचित रखरखाव नहीं होने और डामरीकरण नहीं किए जाने से रतलाम में सडक़ों की स्थिति दिनोंदिन खराब हो रही है। इससे कई मार्गों पर धूल और मिट्टी के कारण समस्याएं उपज रही है। जिला प्रशासन जल्द से जल्द नगर निगम से सडक़ों का निर्माण कराए।
यह मांग पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कलेक्टर से की है। श्री डागा ने बताया कि उन्होने 15नवम्बर को ही इस सबंध में कलेक्टर को पत्र लिखाथा। पत्र में उन्होने बताया था कि पिछले दो-तीन सालों से शहर की सडक़ों पर ध्यान नहीं दिया गया है। इससे उनकी स्थिति निम्नतम हो रही है। प्रशासन स्तर पर सीवरेज प्रोजेक्ट का काम होने तक सडक़ों के निर्माण और रखरखाव पर रोक लगाए जाने की जानकारी मिली है, लेकिन सीवरेज प्रोजेक्ट इसमें बाधा नहीं है। उनके अनुसार सीवरेज प्रोजेक्ट में 15 से 20 फीट चौड़ी सडक़ों पर बीच में सीवरेज पाइप लाइन डाली जाना है। इन मार्गों पर खुदाई के बाद पूरी सडक़ नई बनाने की व्यवस्था है। ऐसे मार्गों को नहीं बनाना ठीक है, लेकिन प्रशासन 20 फीट से अधिक चौड़े शहर के प्रमुख मार्गों की सडक़ भी नहीं बनवा रहा है। शहर के कई मार्ग 70-80 फीट चौड़े है और उन पर यातायात भी बहुत है, लेकिन लंबे समय से उनका निर्माण तो ठीक मरम्मत भी नहीं हो रही है। सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत 20 फीट से अधिक चौड़े मार्गों पर सडक़ के दोनो और पाइप लाइन डाली जाएगी, इसलिए ऐसे मार्गों पर बीच की सडक़ बनाए जाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन को प्रमुख मार्गों पर जल्द से जल्द सडक़ों का डामरीकरण कराना चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। वर्तमान में शहर की सडक़े अपना अस्तित्व खो रही है। उनकी मरम्मत और डामरी करण का कार्य समय पर नहीं हुआ, तो उसकी लागत भी बढ़ जाएगी।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
