रतलाम,24 मार्च(खबरबाबा.काम)। जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम कालियाकुंडली में शनिवार को एक महिला और उसके ढाई वर्ष के बेटे की लाश उनके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में तैरती हुई मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकलवाकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। एएसपी डां. राजेश सहाय के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही स्पष्ट रुप से कुछ कहा जा सकेगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला रीता पति शैतान निवासी ग्राम कालियाकुंडली उम्र 25 वर्ष शुक्रवार शाम को घर से अपने ढाई वर्षीय बेटे करण को लेकर मायके जाने के लिए निकली थी। काफी तलाश करने के बाद भी देर शाम तक उसका कोई पता नही चला था। शनिवार दोपहर में घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में महिला तथा बच्चे का शव ग्रामीणों ने तैरता देखा जिसकी सूचना तत्काल बाजना थाने पर दी गई। सूचना मिलने पर टीआई आनंद भाभोर दल के साथ घटना स्थल पहुचे तथा ग्रामीणों की मदद से दोनों शवो को बाहर निकालकर उनकी सिनाख्त की। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए बाजना सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुचाया । पीएम के बाद शवो को परिजनों के हवाले कर दिया गया । एएसपी डां. राजेश सहाय ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
Trending
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
