रतलाम,25मार्च(खबरबाबा.काम)। आखिरकार भाजपा जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान की नियुक्ती के 11 माह बाद भाजपा जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई। भोपाल से रविवार को तदर्थ कार्यसमिति की घोषणा की गई है, जिसमें सभी गुटों के नेताओं को स्थान देने का प्रयास किया गया है। रतलाम से प्रदीप उपाध्याय को एक बार फिर से महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई है, वहीं शहर से मनोहर पोरवाल और आलोट के रमेश मालवीय को भी महामंत्री बनाया गया है। कार्यसमिति में पूर्व आरडीए अध्यक्ष और पूर्व में जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल रहे विष्णु त्रिपाठी को उपाध्यक्ष पद देकर संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है।
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने रतलाम जिले की तदर्थ कार्यसमिति की घोषणा की है। जिसमें 9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 9 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी और सह मीडिया प्रभारी की घोषणा की गई है। महामंत्री पद पर रतलाम से दो लोगों की नियुक्ति की गई है,वहीं आलोट क्षैत्र को भी स्थान दिया गया है। पूर्व में रतलाम से प्रदीप उपाध्याय, जावरा से भेरुलाल पाटीदार, सैलाना से श्रीमती क्रांती जोशी महामंत्री थे, वही इस बार रतलाम से दो और आलोट से एक महामंत्री बनाया गया है। तदर्थ कार्यसमिति में सभी गुटों में समन्वय रखने का प्रयास किया गया है।
डागा के आरडीए अध्यक्ष की संभावनाएं बढी
भाजपा जिला कार्यसमिति में आरडीेए अध्यक्ष की दौड़ में शामिल रहे दो नेताओं को शामिल कर लिया गया है। राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी गुट के विष्णु त्रिपाठी को जहां उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं शहर विधायक चेतन्य काश्यप गुट के मनोहर पोरवाल को महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद दिया गया है, ऐसे में भविष्य में आरडीए अध्यक्ष पद के लिए तीसरे दावेदार पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा के काबीज होने की संभावनाएं बढ गई है।
उपाध्यक्ष
1. श्री चन्द्रप्रकाश ओसतवाल
2 श्री देवेन्द्र शर्मा
3. श्री विष्णु त्रिपाठी
4 श्री जितेन्द्र हिंगढ़
5. श्री दिलीप शाक्य
6. श्री जुझार सिंह लुुनेरा
7. श्री बलवंत भाटी
8. श्री लालींग देवदा
9. श्रीमती क्रांती जोशी
महामंत्री 1. श्री मनोहर पोरवाल
2. श्री रमेश मालवीय
3. श्री प्रदीप उपाध्याय
मंत्री
1 श्री सुनील भावसार
2 श्री विवेककानंद चौधरी
3. श्री उच्छवलाल भाटी
4. श्रीमती पूनम सोलंकी
5. श्रीमती साधना जायसवाल
6 श्रीमती मनीषा सिलावट
7. श्रीमती निर्मला शंकर पाटीदार
8. श्रीमती निर्मला हाड़ा
9. श्री देवेन्द्र सिंह वाधवा
कोषाध्यक्ष
1. श्री प्रदीप चौधरी
कार्यालय मंत्री
1. श्री राकेश मिश्रा
सह कार्यालय मंत्री
1. अनुज शर्मा
मीडिया प्रभारी
1. श्री पवन सोमानी
सह मीडिया प्रभारी
1. विनोद करमचन्दानी
———————
Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
