रतलाम,17 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। फरियादी की शिकायत है कि आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरती जा रही है। आपकों कितना समय चाहिए। मैं आपकों 72 घंटे का समय देता हूं, इसके बाद भी रिजल्ट नहीं मिला तो मैं कार्रवाई करुंगा। यह चेतावनी मंगलवार को जनसुनवाई में एसपी अमित सिंह ने बिरमावल चौकी प्रभारी को दी।
जनसुनवाई में जिले के बिलंपाक थाने की बिरमावल चौकी अंतर्गत ग्राम उमरन में जानलेवा प्रकरण और मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने में लापरवाही की शिकायत मिलने पर एसपी अमित सिंह ने चौकी प्रभारी पर सख्त लहजे में नाराजगी जाहिर की। एसपी ने शिकायत लेकर आए आवेदकों के सामने ही चौकी प्रभारी को फोन किया। इस दौरान एसपी ने उनसे पूछा कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में उन्हें कितना समय लगेगा। चौकी प्रभारी ने जब 72 घंटे का समय मांगा तो जवाब में एसपी ने उन्हें चेता दिया कि मैं आपकों 72 घंटे का समय देता हूं, अगर 72 घंटे बाद भी कार्रवाई संतोषजनक नहीं दिखी तो उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
यह है मामला
मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में ग्राम उमरन के घनश्याम पिता पूनाजी, सोहनसिंह पिता घनश्यामसिंह आदि ने बताया कि दयाराम पिता मांगूजी और साथियों ने उनपर प्राणघातक हमला कर दिया। इसमें घनश्याम के बेटे दीपेंद्र को गंभीर चोट आई है। उन्होंने शिकायत की कि 12 अप्रैल को पुलिस ने 4 आरोपियों को शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया लेकिन 2 अन्य आरोपी अभी भी बाहर घूम रहे हैं। फरियादी ने आरोप लगाया कि आरोपी गांव में ही घूमते हैं और धमका भी रहे हैं। इसपर एसपी ने फोन पर चौकी प्रभारी से चर्चा की और उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
धोखाधड़ी और घरेलु विवाद की शिकायतें
जनसुनवाई में अधिकांश मामले घरेलु विवाद, ऑनलाइन धोखाधड़ी और जमीन संबंधी विवादों की ही रहीं। सुभाष नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत की कि उसकी पत्नी लगातार विवाद करती है। 2011 में हुई विवाह के बाद से ही परिवार से अलग रहने का दबाव बनाते हुए विवाद करती है। पत्नी के दबाव में कई बार अलग रहकर नौकरी भी बदल चुका है, लेकिन उसेक व्यवहार में कोई सुधार नहीं आता। पुलिस ने जांच कर काउंसलिंग का आश्वासन दिया। इसी तरह एक दंपत्ति अपनी बहू की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचे। घरेलु विवाद में एसपी ने कांउसलिंग के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान एएसपी डंा. राजेश सहाय ने भी आवेदकों की समस्याएं सुन निराकरण के निर्देश दिए।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
