रतलाम,20अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिमलावदा में शुक्रवार शाम एक दुकान के बाहर बैठे युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी युवक मौके से भाग गए। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए युवक को परिजन जब अस्पताल लाया गया, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घटना में सिमलावदा निवासी दिनेश 30 वर्ष की मौत हुई है। घटना शाम करीब 6 बजे की है। इस समय दिनेश गांव में एक दुकान के बाहर बैठा था। इसी दौरान आरोपी दिनेश के पास पहुंचे और उस पर लाठी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने पर दिनेश वहीं गिर गया। दिनेश को लहू लुहान देख उसके परिजन और कुछ लोग उसे उठाकर अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । एएसपी राजेश सहाय ने बताया कि आरोपियो के बारे में पता कर उनकी तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर बिलपांक थाना प्रभारी हरिश जेजुलकर मौके पर पहुंच गए थे।
Trending
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
