रतलाम 6 जून (खबरबाबा. काम) ।जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आगामी 10 जून को रतलाम में आयोजित होगा। आयोजन स्थानीय बरबड़ रोड़ स्थित विधायक सभाग्रह में प्रस्तावित है। प्रातः 11 बजे से आरंभ होने वाले कार्यक्रम में कृषकों को उनके विक्रय किए गए गेहूँ की मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। बैठक में एसपी अमित सिंह तथा सीईओ जिपं सोमेश मिश्रा उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने आज इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि व्यापक स्तर पर अधिकारी आयोजन की तैयारी करते हुए समय-सीमा में दायित्वों का निर्वहन करे। इस अवसर पर प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के आरंभ में कृषि विद्वानों तथा वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक खेती तथा आधुनिक कृषि उपकरणों पर व्याख्यान दिए जाएंगे। खासतौर पर आगामी खरीफ की फसलों के संदर्भ में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री द्वारा जबलपुर मुख्य कार्यक्रम के उदबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन लगाने, किसानों की उचित बैठक व्यवस्था, टेंट एवं मंच व्यवस्था आदि के लिए आवश्यक निर्देश उपसंचालक कृषि को दिए। इस अवसर पर उद्यानिकी पशु चिकित्सा एवं मत्स्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
