रतलाम,6जून(खबरबाबा.काम) । हनुमान ताल में बनाए गए सीवरेज चैंबर को बुधवार सुबह भाजपा के ही कुछ पार्षदों ने मौके पर पहुंचकर तोड़ दिया।
ज्ञातव्य है कि हनुमान ताल में सीवरेज लाइन डालने का मामला मीडिया में आने के बाद क्षेत्र के भाजपा पार्षदों ने आयुक्त एस. के. सिंह से चर्चा कर काम रुकवा दिया था । निर्देश के बाद भी कम्पनी ने अपना काम चालू रखा । काम होने की जानकारी मिलते ही बुधवार को मौके पर पार्षद सीमा टांक , अरुण राव और पप्पू पुरोहित पहुंचे और अपने हाथों से सीवरेज लाइन के बनाये गए चेम्बर तोड़ने शुरू कर दिए । सूचना मिलने पर मौके पर कम्पनी के कर्मचारी भी पहुंचे । पार्षदों ने सीवरेज लाइन प्रभारी यंत्री श्याम सोनी तथा विधायक चेतन्य काश्यप को मामले की सूचना दी । बाद में निगम अधिकारियों के कहने पर कम्पनी और निगम की जे सी बी मशीन से चेम्बर तोड़े गए ।
इनका कहना है
सीवरेज के लिये काम करने वाली कम्पनी ने गलत जानकारी देकर गुमराह किया है । मुझे ड्राइंग कुछ ओर बतायी थी , काम कुछ और किया गया है । काम बंद करने के निर्देश के बाद भी काम चालू होने पर आज पार्षदों को अपने हाथों से निर्माण तोड़ना पड़ा । तालाब का काम जनहित का है , यहाँ राजनीति और पार्टी की कोई बात नही है ।
-सीमा टांक,पार्षद




Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
