Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणामों के बाद बारिश ने भी खोली नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल, बारिश के बाद शहर के कई क्षेत्रों का हाल हुआ बेहाल, सड़कों पर फैला नालियों का कचरा और गंदगी, बदबु से लोग हुए परेशान, कई क्षैत्रों में पेड़ और टहनियां गिरी
All News

स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणामों के बाद बारिश ने भी खोली नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल, बारिश के बाद शहर के कई क्षेत्रों का हाल हुआ बेहाल, सड़कों पर फैला नालियों का कचरा और गंदगी, बदबु से लोग हुए परेशान, कई क्षैत्रों में पेड़ और टहनियां गिरी

SamagraBy SamagraJune 24, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,24जून(खबरबाबा.काम)। शनिवार दोपहर को आए स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणामों ने जहां रतलाम शहर की सफाई व्यवस्था की स्थिति को बंया कर दिया ,वहीं बची-कुची पोल रात में हुई बारिश ने खोल दी। शनिवार-रविवार रात हुई बारिश के बाद शहर के कई क्षेत्रों में हालत बदतर हो गए। नालियों का कचरा और कीचड़ सड़क पर आ गया और रविवार को लोग गंदगी और बदबु से परेशान होते रहे। रविवार सुबह शहर के कई क्षैत्रों की जो स्थिति देखने को मिली वह नगर निगम की मानसून पूर्व की तैयारियों को बताने के लिए काफी है। बीती रात हुई बारिश में शहर में कुछ स्थानों पर पेड़ और टहनियां भी गिरी, वही हर बार की तरह बिजली व्यवस्था भी बाधित रही ,जिससे लोग काफी परेशान हुए।

सफाई अभियान के तहत 70 लाख रुपए खर्च करने के बाद भी नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले वर्ष से बेहतर प्रदर्शन करना तो दूर, पिछले वर्ष की स्थिति पर भी नहीं टिक पाया,बल्कि स्वच्छ शहरों की सूची में पिछले वर्ष के 48 वें स्थान से हटकर रतलाम 72 वें स्थान पर पहुंच गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणामों से शहर में सफाई अभियान के तहत जमीनी स्तर पर हुए कार्यों का खुलासा हो गया है ,वही रात में हुई बारिश ने शहर में सफाई व्यवस्था की पूरी स्थिति बयां कर दी है। बारिश के दौरान जाम पड़े नाले और नालियों का पानी, कचरा और किचड़ सड़कों पर आ गया । दोबत्ती क्षेत्र ,चौमुखी पूल, खेरादी वास,अंजता टाकीज रोड, माणकचौक सहित कई क्षेत्रों में बारिश से नाली का कचरा सड़क पर आ कर पड़ा रहा और इसकी बदबू से लोग परेशान होते रहे,लोगों को नाक-मुंह पर रुमाल रख कर निकलना पड़ा । शहर में कई स्थानों पर कीचड़ ने सड़कों को पैदल और वाहन से चलने लायक भी नहीं छोड़ा ,वहीं शहर में जिन स्थानों पर खुदाई करने के बाद रिपेयरिंग नहीं की गई वहां भी हालत बदतर दिखे। मानसून के पूर्व की इस स्थिति को देखकर आम जन के मन में भी आशंका है कि नालो नालियों की सफाई नही होने , खुदी सड़कों के ठीक नहीं होने और सड़को पर पड़े मलबे के नही उठने पर आने वाले दिनों में तेज बारिश के दौरान फिर सड़के तालाब बनेगी ओर जल भराव एंव किचड़ से शहर का जन जीवन प्रभावित होगा ।

पेड़ और टहनियां गिरी
मानसूनी पहली बारिश और तेज हवा ने शहर की सूरत ही बदल कर रख दी । तेज हवा से कस्तूरबा नगर , शास्त्री नगर , डाट की पुलिया सहित कुछ क्षेत्रों में पेड़ और टहनिया गिरने की सूचना है, जिससे सड़क पर जाम की स्थिती बनी रही । डाट की पुल पर डीआरएम आफिस के सामने पेड़ गिरने के बाद रविवार सुबह दोपहिया वाहन चालक पेड़ के नीचे से निकलते रहे । पैलेस रोड पर हनुमान मंदिर के पास लगा एक बड़े पेड़ की टहनी टूट कर मन्दिर पर गिर गई जिससे मन्दिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई ।

उमस से लोग हुए परेशान
शनिवार – रविवार की दरमियानी रात करीब आधे घण्टे तक तेज बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है । लेकिन रविवार दिन भर उमस भरी गर्मी ने नागरिको को परेशान किया ।
बारिश आते ही बिजली गुल
हर बार की तरह शनिवार-रविवार रात को भी बारिश शुरु होते ही शहर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। लोग उमस और गरमी से परेशान होते रहे। बिजली कंपनी ने बारिश पूर्व मेंटनेस के नाम पर शहर के सभी क्षेत्रों में कटौती कर मेंटनेस किया था, लेकिन हल्की बारिश या हवा चलने पर ही शहर के कई क्षेत्रों में बिजली बंद हो जाती है, सबसे बड़ी बात यह है कि बिजली जाने के बाद बिजली कंपनी के कार्यालय या चौकी पर फोन करने पर कोई रिस्पांस नहीं मिलता है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान भी बिजली कंपनी के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दे चुकी है, लेकिन कलेक्टर के निर्देशों का भी कोई असर नहीं हुआ है। कुल मिलाकर बिती रात हुई बारिश ने नगर निगम और बिजली विभाग की व्यवस्थाओं को पोल खोलकर रख दी है और यदि अब भी व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में जनता को और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है और यदि जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ा तो आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा जनप्रतिनिधियों को भुगतना पड़ सकता है।


—–

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleताल थाना क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन में गोली चलाई ,युवक घायल
Next Article झाली तालाब में आक्सीजन की कमी से कई मछलियों की मौत
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन को शुद्ध एवं…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.