रतलाम, 1जुलाई(खबरबाबा.काम)। रतलाम एसपी अमित सिंह जबलपुर ट्रांसफर होने के अगले ही दिन रविवार शाम को अचानक रिलीव हो गए ,वे जबलपुर के लिए रवाना भी हो गए हैं।
ज्ञातव्य है कि शनिवार शाम को राज्य शासन ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 23 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे ,जिसमें रतलाम एसपी अमित सिंह का तबादला जबलपुर किया गया था। देवास एसपी अंशुमान सिंह को रतलाम एसपी पदस्थ किया गया है । ट्रांसफर आर्डर के 24 घंटे के अंदर ही एसपी अमित सिंह रविवार शाम को अचानक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एएसपी डॉ. राजेश सहाय को चार्ज देकर रिलीव हो गए। एसपी अमित सिंह जबलपुर एसपी का चार्ज लेने के लिए रवाना भी हो गए हैं । एसपी अमित सिंह रविवार सुबह ही अवकाश से लौटे हैं ।सुबह उन्होंने कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों के साथ सीएम जन दर्शन यात्रा को लेकर मार्ग का निरीक्षण भी किया और शाम को जबलपुर के लिए रिलीव हो गए।
रतलाम एसपी के रुप में श्री सिंह का कार्यकाल काफी सफल रहा है। अपने लगभग 20 माह के कार्यकाल में उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति को काफी बेहतर तरीके से संभाला है। किसान आंदोलन इसका एक उदाहरण है। उनकी छवि एक स्वच्छ, ईमानदार और अनुशासनप्रिय अधिकारी की है ।जिले की जनता और विभागीय कर्मचारी उन्हें हमेशा याद करेंगे।
Trending
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
- रतलाम: RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंम कल….14 टीमों के बीच होंगे लीग मुकाबले,विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार का इनाम
- रतलाम पुलिस का सराहनीय अभियान:20 लाख रुपए मूल्य के 100 गुम मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाए
- रतलाम: अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर मचा हड़कंप, बुधवार सुबह से भी लगी लाइनें….कलेक्टर की जनता से भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील,कहा-पर्याप्त है ईंधन, घबराएं नहीं…
- रतलाम: शराब दुकान पर ताला लगाने का मामला-जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर FIR के विरोध में शिवगढ़ थाने का घेराव, प्रकरण वापस लेने की मांग
- रतलाम: घोड़े पर सवार होकर जनसुनवाई में पहुंचा आवेदक, अनोखे अंदाज़ में उठाई गोचर भूमि पर अतिक्रमण की समस्या
- रतलाम:रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान-MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में दर्ज कराया अपना नाम
- रतलाम: स्टेशन रोड थाना अंतर्गत पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना,सूने घर से नकदी-ज्वेलरी ले गए बदमाश
