रतलाम(खबरबाबा.काम)। किसान आंदोलन के दौरान हुए डेलनपुर उपद्रव के मुख्य आरोपियों में शामिल और तीसरे इनामी आरोपी भगवतीलाल पाटीदार ने भी मंगलवार को रतलाम न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। उसे प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी ने 12 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड में देने का आग्रह किया था, लेकिन न्यायालय ने केस डायरी में रिमांड की वास्तविक आवश्यकता का अभाव होने से पुलिस का आवेदन निरस्त कर दिया।
डेलनपुर कांड का आरोपी भगवती पाटीदार मंगलवार सुबह 11 बजे बाद कोर्ट पहुंचा और समर्पण कर दिया। भगवती की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही पुलिस को समर्पण किए जाने की भनक तक नही लगी। भगवती के कोर्ट पहुंचने की सूचना के बाद स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान के साथ थाना औद्योगिक क्षेत्र पर पदस्थ एसआई रमेश गोस्वामी न्यायालय पहुंचे थे। पुुलिस ने न्यायालय से रिमांड देने के लिए आग्रह किया। पुलिस द्वारा भगवती का रिमांड मांगने पर न्यायालय ने उसे अस्वीकार कर दिया और आरोपी को 12 अगस्त कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। आदेश में कहा गया कि पुलिस का आवेदन औपचारिक प्रकृति का प्रतित हो रहा है। यह दर्शित नहीं होता कि जांच के दौरान साक्ष्य संकलित करने के लिए पुलिस को अभियुक्त की वास्तव में जरुरत है। भगवती के पहले जिला पंचायत उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता डीपी धाकड़ ने भी न्यायालय में समर्पण किया था। पुलिस घटना के बाद से धाकड़ व भगवती को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कह रही थी, लेकिन वह विफल रही और दोनों मुख्य आरोपियों ने स्वंय ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
Previous ArticleGame of Thrones के पांचवें एपिसोड की स्क्रिप्ट हुई लीक, हैकर्स ने मांगा बिटकॉइन्स में फिरौती
Next Article युवक का मिला शव,हत्या की शंका।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
