रतलाम, 21जुलाई(खबरबाबा.काम)। रतलाम पुलिस ने धार जिले के कानवन से चोरी हुए बोलेरो पिकअप वाहन के मामले का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है ।यह वाहन रतलाम में एक खेत के पास खुले प्लाट में काटा जा रहा था ।पुलिस ने चोरी के वाहन को कटिंग करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।दो और लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस को इन लोगों से चोरी के और वाहनों की कटिंग करने के मामलों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।
शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर एएसपी प्रदीप शर्मा एवं सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने मामले की जानकारी दी। एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि एसपी गौरव तिवारी के निर्देशन में माणकचौक थाना पुलिस को अशोक नगर क्षेत्र के खाली प्लाट से चोरी हुए बोलेरो वाहन के कटे पार्ट्स को आरोपी गणों से जप्त करने में सफलता मिली है ।पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि अशोकनगर के आगे ग्रीन सिटी के पास खाली प्लाट पर चार पांच व्यक्ति चार पहिया वाहन की कटिंग करके सामान पिकअप वाहन में भर रहे हैं और काटा गया वाहन चोरी का हो सकता है। सूचना मिलने पर एसपी गौरव तिवारी ने एएसपी डॉ राजेश सहाय एवं प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो चार पांच व्यक्ति पिकअप में किसी वाहन के कटे हिस्सो के टुकड़े भर रहे थे ।पुलिस को देख कर यह सभी व्यक्ति पीछे के खेतों में भाग गए। पुलिस ने मौके पर देखा कि एक पिकअप वाहन में अन्य पिकअप वाहन के बॉडी के पार्ट्स कटे होकर भरे हुए थे और पास में ही खाली प्लाट में वाहन की बॉडी के अन्य पार्ट्स इंजन आदि पड़े थे। वाहन चोरी का होना प्रतीत होने पर पुलिस ने सामान की विधिवत जब्ती की ।इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए मुखबिर सक्रीय किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी लालू उर्फ राजेश 30 वर्ष निवासी रतलाम ,समीर पिता अब्दुल 19 वर्ष निवासी रतलाम और सोहेल पिता अब्दुल 28 साल निवासी रतलाम को गिरफ्तार कर इस मामले में पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि मंगल गुजराति और सनी निवासी रतलाम चोरी की महिंद्रा पीकअप धार तरफ से लेकर आए थे। जिसे उन्होंने कानवन जिला धार से चुराया था और इस वाहन को वे सभी खुले प्लाट में काट रहे थे ।कटा हुआ वाहन कानवन से 28 जुलाई को चोरी किया गया था ।पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
Trending
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
