रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिला पंचायत की बहुप्रतिक्षित मासिक सामान्य सभा की बैठक भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गहमागहमी के बीच स पन्न हुई। जेल में बंद किसान आंदोलन के आरोपी जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ के बैठक में नही आ पाने और उनकी सदस्यता समाप्त करने के प्रतिवेदन भेजने को लेकर यह बैठक अहम थी।
जिला पंचायत की बुधवार को हुई मासिक सामान्य सभा की बैठक इस बार अलग रही । प्रमिमाह होने वाली सामान्य सभा मे इस बार सीएसपी विवेक सिंह चौहान, टीआई अजय सारवान, माणकचौक थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव के साथ ही बल भी तैनात था। कांग्रेस ने बैठक का बहिष्कार कर दिया तो भाजपा ने कोरम पूरा करने के लिए पूरा जोर लगा दिया । जेल में बंद उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ तीसरी बार भी बैठक में शामिल नही हो पाए। किसान आंदोलन के दौरान डेलनपूर उपद्रव में आरोपी होने के बाद से धाकड़ के फरार रहने से दो बार एवं तीसरी बार जेल में बंद रहने के कारण वह बैठक में शामिल नही हो पाए। बैठक मात्र एक घंटे में समाप्त हो गई । सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने तीसरी बार बैठक में शामिल नही होने पर धाकड़ की सदस्यता का सदस्यता समाप्त करने का प्रतिवेदन संभागायुक्त को भेजने की तैयारी पूरी कर ली ।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
