भोपाल, 21अगस्त(खबरबाबा.काम)। प्रदेश के साथ ही पूरे अंचल में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने भी 24 घंटे में रतलाम सहित 35 जिलाें में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश के बाद मंदसौर में कार बहने से उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई है।
अंचल में तेज बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं, मंगलवार सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला बना हुआ है, इस बीच एक कार मंदसौर के पास धमनार में नाले में डूब गई, जब लोगों ने नदी में कार को बहते देखा तब हादसे का पता चला। कार को निकालने के लिए लोगों ने नाले के दोनों और रस्सी बांधकर बहने से रोका, लेकिन कार सवार लोगों को नहीं बचाया जा सका, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई| फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कार को नाले से बाहर निकाल लिया गया है|
35 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, भोपाल, नीमच, मंदसौर, रतलाम और झाबुआ में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ जिलों में रिमझिम बारिश होने के साथ ही नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, बड़वानी, अलीराजपुर, उज्जैन एंव धार जिले में अनेक स्थान पर बारिश होने की संभावना है।
Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
