रतलाम, 22अगस्त(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर रतलाम पुलिस ने चार पहिया वाहनों में अवैध रूप से लगाए गए हूटर एवं प्रेशर हार्न के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है ।बुधवार को पूरे जिले में पुलिस ने ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए चालन बनाए।
एसपी गौरव तिवारी द्वारा यातायात सुधार के लिए प्रयास किए जाने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है ।इसी के तहत पुलिस ने अब चार पहिया वाहनों पर नियमों के विपरीत लगाए गए हूटर एवं प्रेशर हार्न के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार देखने में आया है कि कई ऐसे लोगों द्वारा अपने वाहनों में हूटर लगाए गए हैं जो उसके लिए पात्र नहीं है ,ऐसे वाहनों की जांच कर पुलिस द्वारा उन वाहनों से हूटर हटवाने की कार्रवाई की जा रही है तथा चालान भी बनाए जा रहे हैं। बुधवार को रतलाम जावरा एवं अन्य स्थानों पर पुलिस ने कार्रवाई कर ऐसे वाहनों के चालान बनाए। । इसके अलावा वाहनों में प्रेशर हॉर्न के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है । बुधवार को हुई कार्रवाई में राजनीतिक दलों से जुड़े कुछ नेता एवं कार्यकर्ताओं के वाहनों से भी नियमों के विपरीत लगाए गए हुटर हटाए गए ।एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि फैंसी नंबर प्लेट, बिना नंबर प्लेट के चलने वाले वाहनों ,ब्लेक फिल्म लगा कर चलाए जा रहे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है ।पुलिस की कार्रवाई पूरे जिले में सतत जारी रहेगी।

Trending
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
