रतलाम,25अगस्त(खबरबाबा.काम)। चुनावी रणनीति के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ तथा सांसद कांतिलाल भूरिया की अनुशंसा पर रतलाम शहर विधानसभा के चार ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा ने बताया कि विजयसिंह चौहान, कमरुद्दीन कछवाय, बसंत पंड्या, मोहसीन शेरानी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। मिश्रा ने कहा कि नवंबर में विधानसभा चुनाव में जनसंपर्क व आक्रामक प्रचार-प्रसार तथा बूथ लेवल की जमावट मजबूत करने के लिए नियुक्तियां की गई है। प्रत्येक ब्लॉक में 12 से 13 वार्ड रहेंगे। उनके क्षेत्र के तीन मंडलम व 6 सेक्टरों के अध्यक्षों की घोषणा तीन दिन पहले ही की जा चुकी है। कार्यकारी शहर अध्यक्ष जेम्स चाको के अनुसार प्रत्येक ब्लॉक के अंतर्गत करीब 60 से 70 बूथ आ रहे हैं। जिन्हें लेकर बूथ प्रबंधन की विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। इसमें चारों ब्लॉक अध्यक्षों की महती भूमिका रहेगी। शहर अध्यक्ष मिश्रा व कार्यकारी अध्यक्ष चाको ने नियुक्त किए गए ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस की एकता रतलाम विधानसभा में कांग्रेस की जीत का नया इतिहास बनाएगी।
Trending
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
