रतलाम,2सितम्बर(खबरबाबा.काम)। लंबे समय से बंद पड़ा कोर्ट तिराहे से फव्वारा चौक तक बनने वाले फोरलेन का काम शनिवार से शुरु तो हो गया लेकिन सड़क खुदाई में कई स्थानों से पानी की पाईप लाइन फुट गई है । पाईप लाइन फूटने से रविवार को जल प्रदाय के दौरान हज़ारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया और सड़क के लिए खोदे गए स्थान में पानी भर गया ।
अम्बेडकर सर्कल से कोर्ट चौराहे तक तथा कोर्ट चौराहे से फव्वारा चौक तक बनने वाली सड़क कब पूरी होगी यह तो कहा नही जा सकता क्योंकि 9 माह के समय मे सड़क निर्माण का टेंडर हुआ था लेकिन एक साल से अधिक का समय बीत गया है और अभी 30 प्रतिशत काम भी पूरा नही हो पाया है।इस क्षेत्र के रहवासी पिछले एक वर्ष से काम अधूरा होने से पीड़ा भोग रहे है ।सबसे ज्यादा परेशानी कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों को झेलना पड़ रही है ।अधूरे पड़े निर्माण के कारण वर्षाकाल में कीचड़ की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है ।अब जब निर्माण कार्य वापस प्रारम्भ हुआ है तो पानी की पाईप लाइन फूटने से फिर से कम में व्यवधान उत्पन्न हो गया है ।नवरात्रि नजदीक आ रही है और नवरात्रि तक सड़क निर्माण पूरा हो पाएगा इसमें संदेह है ।हालांकि निगम अधिकारी नवरात्रि तक कार्य पूरा करवाने की बात कह रहे है।

Trending
- रतलाम: रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल-होली के उपलक्ष्य में ‘सात्विक होलिका’ का हुआ दहन, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ
- रतलाम: 90 लाख लेकर रजिस्ट्री नहीं कराई, जमीन दूसरे के नाम दान… रतलाम के कारोबारी सहित परिवार के 5 लोगों पर धोखाधड़ी का केस
- रतलाम : भाजपा नेता शैलेंद्र डागा परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन, भजन के साथ रंग-गुलाल का उत्साह
- रतलाम: आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में रतलाम केंद्र से परीक्षा देने वाले 12 अभ्यर्थियों पर भोपाल में एफआईआर,आईए थानें भेजी केस डायरी…असामान्य गति से हल किए प्रश्न
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
