रतलाम,21सितम्बर(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने एक फरार इनामी बदमाश पकड़ने में सफलता हासिल की है।आरोपी हत्या, चोरी, मारपीट व छेड़छाड़ जैसी वारदात को अंजाम देने के बाद जमानत के बाद से फरार था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने दस हजार का ईनाम भी रखा था। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को उसके रतलाम में होने की सूचना मिली तो पुलिस उसकी तलाश में जुट गई और उसे बंजली गांव में मेडिकल कॉलेज के पास से पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार उसने नंदलई निवासी गणेश को गिरफ्तार किया है, जो कि वर्ष 2009 में हत्या के आरोप में जेल में बंद हुआ था। उसके बाद जमानत मिलने के बाद से वह फरार चल रहा। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था, पर उसका पता नहीं चल पा रहा था। हालही में एसपी गौरव तिवारी ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धरकपड़ के लिए अभियान चलाया और गणेश की गिरफ्तारी पर दस हजार का ईनाम रखा था। गणेश के रतलाम आने की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
चोरी में भी था फरार
गणेश के वर्ष 2005 में सैलाना में हुई चोरी के मामले के साथ वर्ष 2006 में मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में भी जमानत मिलने के बाद से फरार था। इस बीच वर्ष 2009 में उस पर हत्या का भी मुकदमा दर्ज हुआ था। इन सभी मामलों में उसे जमानत मिली तो वह गांव छोड़कर अन्यत्र चला गया था। उसकी तलाश में पुलिस ने कई बार सर्चिंग की लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। हालही में स्थायी व फरार वारंटियों की धरपकड़ के अभियान के दौरान अब जाकर यह हाथ आया है। पुलिस ने दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
