रतलाम,18नवम्बर(खबरबाबा.काम)। महू-नीमच फोरलेन पर शहर के समीप सालाखेड़ी पर रविवार शाम करीब पौने चार बजे रतलाम से देवास जा रही कार को दो ट्रकों ने टक्कर मार दी। घटना में कार मेंं सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बालक घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कार से निकलाकर जिला अस्पताल भिजवाया था। जहां चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार इस घटना में देवास के कर्मचारी कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय नीरज व्यास व 40 वर्षीय पत्नी पायल की मौत हुई है। कार में सवार 12 वर्षीय बालक घायल हुआ है। टक्कर के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कार में सवार लोगों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचा गया। कार सवार दंपत्ति रतलाम से देवास जाने के लिए निकले थे। नीरज, पायल को लेकर रतलाम काटजू नगर ससुराल में हरीप्रसाद मेहता के आए थे। यहां से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है हरीप्रसाद के परिवार में दो लोगों को डेंगू होने से नीरज व पायल यहां उनके हाल जानने के लिए आए थे। बीते दो दिनों से वे यहीं रूके थे और आज जाने के लिए निकले तो हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार सालाखेड़ी फोरलेन पर पहुंची थी कि दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार रोड के दूसरी गई तो उसे दूसरी ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
Trending
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
