नई दिल्ली, 10दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के 11 दिसम्बर मंगलवार याने कल आने वाले नतीजों ने देश की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इसे लेकर न सिर्फ सियासी दलों की धुकधुकी बढ़ीे हुई है, बल्कि पूरे देश की निगाहें चुनावों परिणामों पर लगी हुई है।
बहरहाल, 7 दिसंबर को आए एग्जिट पोल ने माहौल में सरगर्मी पैदा कर दी है। तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल से कयासबाजी और चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कौन कितना खरा उतरा यह 11 दिसंबर को पता चलेगा।
मध्यप्रदेश
पहले ही बताया जा रहा था कि मध्यप्रदेश में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने जा रही है। एग्जिट पोल में भी इसी तरह का अनुमान जताया गया है। 8 एजेंसियों में से 4 ने यहां भाजपा को बहुमत का अनुमान जताया है जबकि 4 एजेंसियों ने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश की बात कही है। मध्यप्रदेश के इस एग्जिट पोल ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, सीएम शिवराज चौहान ने इसे पूरी तरह खारिज करते हुए सच्चाई के उलट बताया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की चौथी बार सरकार बनेगी।
राजस्थान
राजस्थान चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल से साफ लग रहा है कि यहां कांग्रेस की सरकार आ सकती है। सिर्फ रिपब्लिक टीवी-जन की बात के सर्वे ने यहां भाजपा सरकार बनने का अनुमान जताया है। बाकी तमाम एजेंसियों के सर्वे में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। एक तरह से देखा जाए तो यहां लंबे समय से चली आ रही सियासी परंपरा आगे बढ़ती दिख रही है। हालांकि, सीएम वसुंधरा राजे का दावा है कि यहां भाजपा की ही सरकार बन रही है।
छत्तीसगढ़
इस राज्य में भाजपा लगातार 15 साल से काबिज है। एग्जिट पोल की मानें तो इस बार सीएम रमन सिंह को कांग्रेस से चुनौती मिलती नजर आ रही है। यदि यहां भाजपा और रमन सिंह का जादू बरकरार रहता है तो रमन सिंह अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा देंगे।
तेलंगाना और मिजोरम
एग्जिट पोल बता रहे हैं कि तेलंगाना में टीआरएस को ही बहुमत मिल रहा है। ये एकमात्र राज्य है जहां सभी एग्जिट पोल चंद्रशेखर राव को जिता रहे हैं। कांग्रेस-टीडीपी और भाजपा पीछे छूटते नजर आ रहे हैं। वहीं मिजोरम में कांग्रेस के सामने मुश्किलें दिख रही हैं। एमएनएफ से उसे जबरदस्त चुनौती मिलती दिख रही है।
हर तरफ चर्चाओं का दौर
बहरहाल, एग्जिट पोल कितने सही साबित होते हैं इसका खुलासा तो 11 दिसंबर को ही होगा। लेकिन इस पोल ने कयासबाजी और सस्पेंस को पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दिया है। गली-नुक्कड़ों से लेकर टीवी चैनलों पर डिबेट जारी है कि 11 दिसंबर का हीरो कौन साबित होगा। दिल थामकर सभी इस दिन का इंतजार कर रहे हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और दिन चढ़ते चढ़ते रुझान और नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। भाजपा के लिए सबसे अहम मध्यप्रदेश है। यहां की हार या जीत उसके 2019 के अभियान का रास्ता तय करेगी। इतने बड़े प्रदेश में लगातार चौथी बार सरकार बनाने का मनोवैज्ञानिक लाभ उसे जरूर मिलेगा और यदि यहां कांग्रेस की सरकार बनती है तो 2019 के लिए कांग्रेस को भी ताकत मिलेगी।
Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
