रतलाम 6जनवरी(खबरबाबा.काम) । नए साल 2019 का पहला रविवार भी रतलाम वासियों के लिए मौज- मस्ती, आनंद, उल्लास के अवसर लेकर उपस्थित हुआ। जिला प्रशासन ने पिछले रविवार की तरह आज भी फन-ए- रतलाम कार्यक्रम का जोरदार आयोजन किया, जिसमें हजारों शहरवासियों ने शामिल होकर भरपूर आनंद लिया। 80 फीट रोड पर आयोजित इस आयोजन में रतलाम वासियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

बच्चे, बड़े हर आयु वर्ग के व्यक्ति उत्साह के साथ इस आयोजन में शामिल हुए और यहां मौजूद व्यवस्थाओं का आनंद लिया । हनुमान ताल तिराहे से नारायणी पैलेस तक जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए गए फन-ए- रतलाम में हर वर्ग को प्रभावित करने वाले आयोजन हुए । इनमें गीत-संगीत, योगा,जुंबा, मलखंभ, खेलकूद,स्केटिंग, शारीरिक अभ्यास एवं अन्य सभी उपलब्ध आयोजनों का उपस्थित जनों ने लाभ लिया। कोई मस्ती से नाच रहा था तो कोई गा रहा था। यहां लगे फूड स्टॉल का भी लोगों ने खूब लुफ्त लिया ।बच्चे -बड़ों सभी ने घुड़सवारी और ऊंट की सवारी का भी आनंद लिया।
कलेक्टर ,एसपी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद
आयोजन में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसपी गौरव तिवारी, डीआरएम आर.एन. सुनकर, एएसपी प्रदीप शर्मा, एसडीएम राहुल धोटे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। आमजन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सेल्फी लेने का भी उत्साह नजर आया ।




Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
