Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : एसपी अमित कुमार के निर्देशन में दो वर्षों में रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग- 224 NDPS प्रकरणों में 617 आरोपी गिरफ्तार,22.56 करोड़ से अधिक की एम.डी. ड्रग्स जब्त

September 7, 2026

रतलाम: मार्च तक पूर्ण होकर हैंडओवर होगा 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी जिला अस्पताल…निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, तीव्र गति से जारी है कार्य, कलेक्टर ने की समीक्षा

September 7, 2026

रतलाम : निर्धारित डेसिबल से ज्यादा बजा डीजे तो होगी कार्रवाई, एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी… नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

September 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » प्राधिकरण का आगामी 3 वर्षो का प्रॅास्पेक्टिव प्लान तैयार होगा, पूर्व की योजनाओं का नगर निगम करेगा अधिग्रहण
All News

प्राधिकरण का आगामी 3 वर्षो का प्रॅास्पेक्टिव प्लान तैयार होगा, पूर्व की योजनाओं का नगर निगम करेगा अधिग्रहण

SamagraBy SamagraJanuary 11, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,11 जनवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम विकास प्राधिकरण की आज आयोजित संचालक मण्डल की बैठक में आगामी तीन वर्षों का प्रॉस्पेक्टिव प्लान तैयार कराये जाने का निर्णय किया गया है। जिला कलेक्टर एवं प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीमती रूचिका चौहान की अध्यक्षता में आज अपरान्ह आयोजित संचालक मण्डल की बैठक में प्रॉस्पेक्टिव प्लान तैयार कराये जाने हेतु वास्तुविद की नियुक्ति किये जाने का निर्णय लिया गया,जिसके लिये शीघ्र निविदाएं आमंत्रित की जायेगी।
बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण सदस्य के रूप में उपस्थित थे। संचालक मण्डल ने निर्णय लिया कि वास्तुविद की नियुक्ति हेतु नगर तथा ग्राम निवेश संचालनालय से भी दरों की जानकारी ले ली जाये एवं तदुपरांत आगामी कार्यवाही की जाये। प्रॉस्पेक्टिव प्लान के द्वारा नगर के सुनियोजित विकास हेतु वास्तुविद आवश्यक परामर्श देगा, जिससे नगर विकास की मास्टर प्लान अनुसार रूपरेखा नियोजित हो सकेगी।
रतलाम विकास प्राधिकरण की ग्राम बंजली में विकसित परशुराम विहार योजना में आवंटित भूखण्डों की रजिस्ट्री कार्य के अद्यतन स्थिति की भी प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीमती रूचिका चौहान ने जानकारी ली एवं अपेक्षा जताई कि शीघ्र इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि इस योजना के हितग्राहियों की भूखण्ड आवंटन संबंधी संपूर्ण जानकारी 7 दिवस के अंदर तैयार की जाकर उनके समक्ष प्रस्तुत की जाए। योजना में हितग्राहियों की भूखण्ड आवंटन दर को लेकर रजिस्ट्री कार्य बाधित चल रहा है, जिसका शीघ्र निराकरण किया जायेगा।
प्राधिकरण की माँ कालिका विहार योजना को नगर निगम को हस्तांतरित किये जाने हेतु भी प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीमती चौहान ने कार्यवाही करते हुए आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया कि वे प्राधिकरण की पूर्व की योजनाओं को अधिग्रहित किये जाने की प्रक्रिया का अध्ययन करें तथा तदनुसार प्रस्ताव बनाकर प्राधिकरण को प्रस्तुत करें। प्रस्ताव अनुसार माँ कालिका विहार योजना को नगर निगम को हस्तांतरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार योगी विहार योजना में भी रहवासियों को पेयजल उपलब्ध कराये जाने हेतु नगर निगम द्वारा पूर्व की योजनाओं में पेयजल उपलब्ध कराये जाने की प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए मुख्य पाईप लाईन से कॉलोनी की पाईप लाईन संयोजित किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर एवं प्राधिकरण अध्यक्ष ने इस कार्यवाही हेतु आयुक्त नगर निगम को 07 दिवस की समयसीमा में कार्य पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया। एक अन्य निर्णय में संचालक मण्डल द्वारा रतलाम विकास प्राधिकरण को प्राप्त होने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्रों हेतु आवेदन पत्रों को सी.ई.ओ. द्वारा निराकृत किये जाने हेतु अधिकृत किया गया।
आज आयोजित बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री एस.के. सिंह, वनमण्डलाधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री जावेद शकील, कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कार्यपालन यंत्री,म.प्र. विद्युत मण्डल एवं सहायक संचालक,नगर तथा ग्राम निवेश आदि संचालक मण्डल सदस्यगण उपस्थित थे। प्रस्तावों को संचालक मण्डल के समक्ष प्राधिकरण के जनसम्पर्क अधिकारी ने प्रस्तुत किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसचिन यादव बने रतलाम के प्रभारी मंत्री, बाला बच्चन को इंदौर का प्रभार ,जानिए किस मंत्री को मिला कौन- से जिले का प्रभार
Next Article रतलाम में चाइना और नायलॉन डोर पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
Samagra

Related Posts

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : एसपी अमित कुमार के निर्देशन में दो वर्षों में रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग- 224 NDPS प्रकरणों में 617 आरोपी गिरफ्तार,22.56 करोड़ से अधिक की एम.डी. ड्रग्स जब्त

By EditorSeptember 7, 2026

मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के साथ आदतन तस्करों की संपत्ति पर भी…

रतलाम: मार्च तक पूर्ण होकर हैंडओवर होगा 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी जिला अस्पताल…निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, तीव्र गति से जारी है कार्य, कलेक्टर ने की समीक्षा

September 7, 2026

रतलाम : निर्धारित डेसिबल से ज्यादा बजा डीजे तो होगी कार्रवाई, एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी… नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

September 7, 2026
Top Trending

रतलाम : एसपी अमित कुमार के निर्देशन में दो वर्षों में रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग- 224 NDPS प्रकरणों में 617 आरोपी गिरफ्तार,22.56 करोड़ से अधिक की एम.डी. ड्रग्स जब्त

By EditorSeptember 7, 2026

मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के साथ आदतन तस्करों की…

रतलाम: मार्च तक पूर्ण होकर हैंडओवर होगा 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी जिला अस्पताल…निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, तीव्र गति से जारी है कार्य, कलेक्टर ने की समीक्षा

By EditorSeptember 7, 2026

रतलाम 7 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने समदढ़ियां ग्रुप (ठेकेदार) द्वारा…

रतलाम : निर्धारित डेसिबल से ज्यादा बजा डीजे तो होगी कार्रवाई, एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी… नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

By EditorSeptember 7, 2026

रतलाम, 7 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने ध्वनि प्रदूषण, नकली…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.