रतलाम,6फरवरी(खबरबाबा.काम)। प्यार किसी सरहद का मोहताज नहीं होता, यह एक बार फिर साबित हो गया, जब अपने प्यार को पाने के लिए सात समंदर पार कर यूरोप की बारबरा आज रतलाम पहुंच गई । यहां वह विवाह के पवित्र बंधन में बनने जा रही है। दोनों के परिवारजन भी इस विवाह के साक्षी बनने रतलाम आए हुए हैं।

यह प्रेम कहानी है रतलाम जिले के बड़ावदा निवासी विकास बैरागी और यूरोप के चेक गणराज्य की रहने वाली बारबरा सेरेन्हास्का की। बुधवार दोपहर को विकास और बारबरा दोनों अपने परिवार के साथ रतलाम कलेक्टोरेट में विवाह के लिए पहुंचे, जहां वे रजिस्टर्ड विवाह कर रहे हैं ।इसके बाद एक सादे समारोह में दोनों फेरे की रस्म कर पवित्र विवाह बंधन में बंध जाएंगे। यूरोप की रहने वाली बारबरा, के साथ उनके मम्मी-पापा भाई और एक मित्र भी यूरोप से रतलाम आए है।

ऐसे हुआ प्यार
विकास और बारबरा बुधवार को जब विवाह के लिए कलेक्टर पहुंचे तो हर कोई सिर्फ उन्हें ही देख रहा था। वह भी सभी का अभिवादन कर रहे थे । विकास और बारबरा ने अपनी प्रेम कहानी और विवाह के संबंध में मीडिया से भी चर्चा की। विकास ने बताया कि वह कंप्यूटर इंजीनियर है और नोएडा के कंपनी में कार्यरत है ,वहीं बारबरा मिनिस्ट्री आफ एजुकेशन चेक-गणराज्य में सरकारी नौकरी में है। वर्ष 2013 में बारबरा शैक्षणिक प्रोजेक्ट पर भारत आई थी। जहां वह डाइट उज्जैन में भी कुछ समय प्रोजेक्ट वर्क पर रही। विकास का भाई राजेश भी डाइट में पदस्थ है ।जहां उसकी बारबरा से पहचान हुई ।बारबरा इस दौरान बड़ावदा में राजेश और विकास के घर भी गई। जहां उनकी मुलाकात हुई और दोनों में अच्छी मित्रता हो गई। मित्रता धीरे धीरे कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला ।बारबरा से मिलने विकास यूरोप भी गया। 5 साल की मित्रता के बाद उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया और विवाह के बंधन में बनने का फैसला किया ।दोनों के परिवार भी इसके लिए राजी हो गए । दो दिन पूर्व बारबरा अपने परिवार के साथ रतलाम आई। आज दोनों विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
