जिनेवा: वैज्ञानिकों ने एक ऐसा त्वरित एल्गोरिदम विकसित किया है, जो सुरक्षित और प्रभावी ढंग से यह बता सकता है कि क्या किसी मरीज को दिल का दौरा पड़ रहा है या नहीं?
शोधकर्ताओं ने कहा कि सभी आपात विभागों में लगभग 10% मामले दिल के दौरे या ‘एक्यूट मायोकार्डियल इनफैर्क्शन’ (एएमआई) से जुड़े होते हैं.
शोधकर्ताओं में स्विट्जरलैंड स्थित यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल बेसल के शोधकर्ता भी शामिल थे. एएमआई घातक हो सकता है और यदि इसकी जल्दी पहचान कर ली जाए तो समय पर उपचार शुरू करने में मदद मिल सकती है.
कैसे काम करेगा ये एल्गोरिदम-
इस सिस्टम की मदद से छाती में उठने वाले दर्द की वैकल्पिक वजहों की पहचान समय रहते की जा सकती है और इससे समय रहते उपचार करवाने में मदद मिल सकती है. छाती में दर्द के कुछ मामले ऐसे भी हो सकते हैं, जिनसे खतरा न हो. ऐसे मामलों में मरीजों को समझा कर घर भेजा जा सकता है.
कैसे की गई रिसर्च-
इस अध्ययन में छाती का दर्द लेकर आपातकालीन विभाग में आए 4350 मरीजों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया और एल्गोरिदम के बीमारी पहचानने संबंधी प्रदर्शन को आंका गया.
रिसर्च के नतीजे-
शोधकर्ताओं ने पाया कि एल्गोरिदम सुरक्षित और प्रभावी है. इसने उन मरीजों की सटीकता से पहचान कर ली, जिन्हें कोरोनेरी एंजियोग्राफी की जरूरत थी. इसके साथ ही 99 प्रतिशत बार ऐसा था कि दर्द के साथ आने वाले लोगों को असल में दिल का दौरा नहीं पड़ा था.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट-
स्विटजरलैंड के कार्डियोवेस्कुलर रिसर्च इंस्टीट्यूट बेसल में कार्यरत रफेल टेवरेनबोल्ड ने कहा, ‘‘इस बड़े विश्लेषण के जरिए हम नियमित चिकित्सा देखभाल के लिए एल्गोरिदम की उपयोगिता से जुड़ी चिंताओं की जांच कर पाए.’’ उन्होंने कहा कि यह सुरक्षित पाया गया.
नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.
Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
