भोपाल,14फरवरी(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मध्यनजर संगठन की बड़ी सर्जरी की है. एमपी बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने बुधवार को प्रदेश के 11 जिलों के जिलाध्यक्षों को बदला है.
राजधानी भोपाल के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह को हटाकर विकास विरानी को जिलाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा है. बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में इन जिलों को परिणाम ठीक नहीं आये थे, जिसके बाद यह बड़ा बदलाव देखने को मिला है.
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने श्योपुर, भिंड, मुरैना, अशोकनगर, छतरपुर, डिंडौरी, भोपाल, अलीराजपुर, रतलाम, मंदसौर और अनूपपुर जिले के वर्तमान जिला अध्यक्षों को हटाकर नए जिला अध्यक्ष बनाए हैं. संठगन के काम में लापरवाही और खराब फरफॉर्मेंस के चलते इन जिलाध्यक्षों की छुट्टी की गई है. बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को फ्रीहैंड दिया था.
लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए कुछ जिलों को जिलाध्यक्षों को और बदला जा सकता है. आपको बता दें कि श्योपुर से गोपाल आचार्य, मुरैन से केदार सिंह यादव, भिंड से नाथू सिंह गुर्जर, अशोकनगर से धर्मेंद्र रघुवंशी, छतरपुर से मलखान सिंह, डिंडौरी से संजय साहू, भोपाल से विकास विरानी, अलीराजपुर से किशोर शाह, रतलाम से राजेंद्र लुनेरा, मंदसौर से राजेंद्र सुराणा और अनूपपुर से बृजेश गौतम को संठन की नई जिम्मेदारी दी गई है.
रतलाम में क्यों हुआ बदलाव
रतलाम भाजपा जिला अध्यक्ष का बदलना लगभग तय माना जा रहा था। गुटबाजी पर जिलाध्यक्ष के ढुलमुल रवैए और कई मामलों में ठोस निर्णय नहीं ले पाने के कारण विधानसभा चुनाव के पूर्व भी पार्टी का एक धड़ा संगठन में बदलाव के पक्ष में था ,लेकिन उस समय चुनाव को देखते हुए बदलाव नहीं किया गया था।इसके बाद विधानसभा चुनाव के दौरान जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे समर्थकों ने जिला अध्यक्ष के खिलाफ खुलकर विरोध जता दिया था, वही चुनाव में उन पर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में कार्य न करने का आरोप भी लगे थे। इसके बाद जिला अध्यक्ष का बदलना तय हो गया था। लेकिन रतलाम जिला अध्यक्ष के लिए जिस तरह राजेंद्र सिंह लुनेरा का नाम आया वह अन्य दावेदारों और कार्यकर्ताओं के लिए चौंकाने वाला है। हालांकि रतलाम जिले के तीनों भाजपा विधायक एक सप्ताह पूर्व ही राजेंद्र सिंह लुनेरा को लेकर प्रदेश संगठन से मुलाकात कर आए थे, जिसके बाद काफी हद तक तस्वीर साफ हो चुकी थी।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.