नई दिल्लीः ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए अगस्त का महीना मिला-जुला रहा. कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों की अगस्त में चांदी रही तो किसी की बिक्री में पिछले साल की तुलना में गिरावट देखने को मिली.
अशोक लेलैंड ने सबको पीछा छोड़ा
हिंदुजा ग्रुप की मुख्य कंपनी अशोक लेलैंड की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है. इसके साथ ही बजाज और महिंद्रा एंड महिंद्रा की कमाई में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. वहीं टोयोटा किर्लोस्कर मोटर टीकेएम को बिक्री घटी है.
अशोक लेलैंड कि अगस्त में बिक्री 25.11 फीसदी तक बढ़ोत्तरी हुई है. कंपनी ने 13,634 वाहन बेचे है. जबकि अशोक लेलैंड ने पिछले साल अगस्त महीने में 10,897 वाहन ही बेचे थे. इस बार मीडियम और भारी कर्मिशयल ऑटोमोबाइल की बिक्री की संख्या 10, 567 हो गई है. जिससे 28.85 फीसदी का फायदा कंपनी को हो रहा है. वहीं हल्के कर्मिशयल वाहनों की बिक्री इस बार 3,067 वाहन तक पहुंचकर 13.76 फीसदी तक बढ़ी है.
बजाज ऑटो की बिक्री में भी हुआ इजाफा
बजाज आटो की बिक्री इस साल अगस्त महीने में 2.98 फीसदी बढ़ गई है. अगस्त में 3,35,031 वाहन बिके हैं. जबकि पिछले साल अगस्त में 3,25,347 वाहन ही बिके थे. कंपनी की कुल मोटरसाइकिल बिक्री ही अगस्त में 1.4 फीसदी बढ़ी है. कंपनी ने 2,83,861 मोटरसाइकिल इस बार बेचे हैं.
एमएंडएम को भी अगस्त में मिला फायदा
महिंद्रा एंड महिंद्रा को भी अगस्त में फायदा हुआ है. अगस्त महीने में 42,116 वाहन बेचकर कंपनी ने 3.75 फीसदी तक सेलिंग बढ़ाई है. जबकि पिछले साल अगस्त महीने में 40,591 गाड़ियां कंपनी ने बेची थी. घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री अगस्त महीने में 7.01 फीसदी बढ़ी है. 39,534 वाहन महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बेचे हैं. इसी दौरान निर्यात 29.72 फीसदी घटकर 2582 वाहन रहा.
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर टीकेएम को पिछले साल की अपेक्षा इस साल नुकसान उठना पड़ा है. अगस्त में ऑटोमोबाइल की ब्रिकी 6.86 फीसदी घट गई है. कंपनी ने 13,081 वाहन ही बेचे हैं. जबकि पिछले साल कंपनी ने 14045 वाहन बेचे थे. कंपनी की घरेलू बिक्री 6.12 फीसदी घट गई है.
Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
