रतलाम,11मार्च(खबरबाबा.काम)। शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत महू रोड स्थित एक मांगलिक भवन में चल रहे शादी समारोह में से लाखों रुपए मूल्य के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात पुलिस लाइन निवासी पुलिसकर्मी की बेटी की शादी में हुई। दुल्हन को देने के लिए रखे गए सोने के आभूषण व नकदी से भरा पर्स बदमाश स्टैज से चुराकर ले गए। चोरी की इस घटना के संबंध में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
स्टेशन रोड थाना पुलिस के अनुसार चोरी की इस घटना की रिपोर्ट थाने पर आनंद कॉलोनी स्थित डीआरपी लाइन निवासी सुभाष सिंह ने की। सुभाष के यहां 8 मार्च को बेटी की शादी थी। उक्त कार्यक्रम के लिए उन्होने महू रोड स्थित मांगलिक भवन किराए पर लिया था। यहां रात 10:30 बजे करीब परिवार के सदस्य स्टैज पर फोटो खिंचवा रहे थे, कि मौका पाकर बदमाश स्टैज पर रखा पर्स चुराकर ले गए। चोरी की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद फरियादी ने तलाश की लेकिन उसे पर्स नहीं मिला।
पुलिस को की गई रिपोर्ट के अनुसार शादी समारोह के दौरान लिफाफे के अतिरिक्त 40 हजार रुपए नकद, सोने की एक शिष पट्टी, एक आड़, दो जोड़ कान की लटकन, एक जोड़ टॉप्स, चार जोड़ पाटली, एक जोड़ कान के लोंग, एक माथरिया, तीन नाक के कांटे, एक नथ, एक कंठा सहित चांदी का कंदौरा, पांच जोड़ पायजेप, मोबाइल फोन सहित लगभग सात लाख रुपए किमत का सामान चोरी गया है।
Trending
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
